संदीप छाबड़ा खरोरा
श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब वंश प्रणाली के चौथे वंशाचार्य पंथ श्री प्रमोद गुरु बालापीर कबीर पंथी माघी पून्नी मेला समारोह 14 फरवरी सोमवार से शुरु हो चुके हैं। ज्ञात हो कि- पंथ श्री 108 श्री गुरु बालापीर घासीदास साहेब की समाधी धाम ग्राम बंगोली है। माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 14 फरवरी को कलश यात्रा, ध्वजारोहण, निशान चढ़ाना ।
चतुर्दशी तिथि को गुरु महिमा पाठ, पुनो महात्म्य पाठ होगा तथा मेला के अंतिम दिन माघ पूर्णिमा दिवस को शिलास्रोत कुण्ड स्नान यात्रा, गुरु महिमा पाठ एवं भजन तथा सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न होंगे। उक्त तिथि को आमिन माता भंडार गृह निर्माण का भूमिपूजन किया जायेगा।






![]()


