संदीप छाबड़ा खरोरा
खरोरा । शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्य.शाला माठ में आज संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत माठ के सरपंच सुरेंद्र गेन्द्रे एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप विकासखंड संकुल समन्वयक संजय वर्मा तिल्दा के बी ई ओ बी एल देवांगन सर एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ व्यास नारायण आर्य तथा बीआरसीसी संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई प्रेषित किया गया एवं विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया।









