Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पक्की सड़कों ने बदली बलरामपुर के ग्रामीण जीवन की तस्वीर*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • प्रशासनिक

पक्की सड़कों ने बदली बलरामपुर के ग्रामीण जीवन की तस्वीर*

Purushottam Manhare November 6, 2025

*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों तक पहुँच रहा विकास*

रायपुर, 06 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर उत्तर में बसे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की पहचान अब केवल हरियाली, जंगलों, पहाड़ी घाटियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार से दौड़ते गांवों से भी होती है। इस परिवर्तन की कहानी लिखी है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने, जिसने हर गांव को पक्की सड़क से जोड़कर विकास के रास्ते खोले हैं।

*कभी थे कीचड़ और दुर्गम रास्ते, अब पक्की सड़कों से रफ्तार*

जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत बलरामपुर क्षेत्र में हुई, तब कई गांव ऐसे थे जहां बरसात के दिनों में पहुंचना भी मुश्किल होता था। खेत की उपज बाजार तक नहीं पहुंच पाती थी, मरीजों को अस्पताल तक ले जाना चुनौती था और बच्चों के लिए स्कूल जाना सपना जैसा था, लेकिन वर्ष 2012 में जिला बनने के बाद इस योजना ने नई गति पकड़ी। वर्तमान में जिले के 06 विकासखण्ड बलरामपुर, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, कुसमी और शंकरगढ़ में 1647.72 किलोमीटर की 330 सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जो अब गांवों को न सिर्फ शहरों से जोड़ती है बल्कि जीवन से जोड़ती है।

*गांवों में आया बदलाव और खुशहाली की नई राह*

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करती हुई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कों के जाल बिछ जाने से किसान अब अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और शाला त्यागी बच्चों की दर बहुत तेजी से कम हो गयी है। अब हर गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहुंच रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हुई हैं। सडकों के बनने से महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर अब उपलब्ध हो रहे हैं। इन सड़कों ने न सिर्फ मिट्टी और धूल भरे रास्तों को बदला है, बल्कि गांवों के सपनों को भी दिशा दी है।

*नई उम्मीदों की ओर बढ़ते कदम*

अब योजना का चतुर्थ चरण में उन गांवों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जहाँ अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में जिले में 58 नई सड़कों का सर्वे पूर्ण कर डीपीआर तैयार की जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक भी विकास की रौशनी पहुंचेगी। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना गांवों की किस्मत बदलने वाली योजना साबित हो रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Gram sadak Yojana news

Post navigation

Previous *जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में डिलीवरी का रिकॉर्ड स्तर,माह अक्टूबर में 456 प्रसव*
Next 25 वर्षों की विकास यात्रा थीम पर बनी कृषि विभाग के प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.