Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ब्रह्मपुर (ओडिशा)-उधना (सूरत, गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हुई*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

ब्रह्मपुर (ओडिशा)-उधना (सूरत, गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हुई*

Purushottam Manhare November 18, 2025

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों से सप्ताह में तीन दिन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा*

रायपुर – 18 सितम्बर 2025

गाड़ी संख्या 19021/ 19022 ब्रह्मपुर (ओडिशा)-उधना (सूरत गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हुई ।

गाड़ी संख्या 19021 उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 19 नवंबर 2025 से सप्ताह में प्रत्येक रविवार बुधवार एवं शुक्रवार को उधना से प्रातः 07.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रह्मपुर पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर आगमन रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान 21.45 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.53 बजे प्रस्थान 23.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन पर आगमन मध्य रात्रि 00.35 बजे प्रस्थान 00.45 बजे होते हुए गंतव्य को प्रस्थान करेगी ।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19022 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 20 नवंबर 2025 से सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रह्मपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 08.45 बजे उधना पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान 15.05 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन 15.50 बजे प्रस्थान 15.55 बजे तथा गोंदिया स्टेशन पर आगमन 17.55 बजे प्रस्थान 18.00 बजे होते हुए गंतव्य को जाएगी ।

इस गाड़ी के वाणिज्यिक ठहराव बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड तथा पलासा स्टेशनों पर दिए गए हैं ।

*अमृत भारत ट्रेन की विशेषताएँ :*

• ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय कम लगता है।
• खनिज, वस्त्र, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक एवं औद्योगिक गतिशीलता को प्रोत्साहन ।
• आधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त, आरामदायक यात्रा अनुभव जिसमें बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाएँ है।
• पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ कर रही हैं।

इस गाड़ी के प्रारंभ होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। रायपुर, दुर्ग एवं क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के उधना तथा ओडिशा के ब्रह्मपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी । इसके साथ ही यह गाड़ी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच यातायात और सामाजिक–सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी । विशेष रूप से ओडिशा और गुजरात के बीच यह नई रेल सेवा यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी ।

********

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news News railwey

Post navigation

Previous वन मंत्री  केदार कश्यप और जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 19 नवम्बर को निर्धारित धमतरी प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया
Next ए एम/एन एस इंडिया की दोहरी पहल: गाँवों में स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई उड़ान

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान

June 2, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की

You may have missed

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

June 1, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.