Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन*

Purushottam Manhare December 10, 2025

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से विधानसभा के किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए मिली 13 करोड़ से अधिक की सौगात*

पंडरिया विधानसभा में अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण बाहुल्य हैं जहां कृषि वहां के निवासियों की आय का प्राथमिक स्त्रोत है। इसलिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किसानों की समृद्धि, उनके आय में वृद्धि,बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रही हैं। आज इसी कड़ी में भावना बोहरा ने आज ग्राम छीरपानी में पंडरिया विधानसभा में कृषि, सिंचाई व जल संरक्षण हेतु 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 5 करोड़ 88 लाख 50 हजार रु. की लागत से महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, 02 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य एवं मुख्य नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रु.की लागत से आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रु. की लागत से ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य इस प्रकार कुल 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के कृषि परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।

भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनका आज क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों के साथ विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। एनीकटों के निर्माण से बरसात के पानी का संरक्षण होगा, भू-जल स्तर में सुधार आएगा और गर्मियों में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों को मिलेगा। अब उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए केवल बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से ऊँचाई पर स्थित खेतों तक भी पानी पहुँचाया जा सकेगा। मुख्य नहर की सी.सी. लाईनिंग से पानी की बर्बादी रुकेगी और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुँचेगा। इससे रबी और खरीफ दोनों ही फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। किसान अब गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के साथ-साथ सब्जियों और अन्य फसलों की खेती भी बड़े स्तर पर कर सकेंगे। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होने से फसल चक्र में भी विस्तार होगा, जिससे किसानों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी। किसानों की समृद्धि, उनके आय में वृद्धि और ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके पूर्व भी बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य और सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण हेतु 121 करोड़ की परियोजनाएं अपना आकार ले रही हैं। इन निर्माण कार्यों से न केवल कृषि बल्कि ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण 400 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य पंडरिया विधानसभा को नई पहचान दे रहें हैं वहीं सड़क, नाली, पुल-पुलिया, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है और भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के लाभ से आमजनता के जीवन में खुशहाली व सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आज इन परियोजनाओं के भूमिपूजन से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में किसानों के सशक्तिकरण और सिंचाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी वहीं वहीं खेतों तक जल की सतत आपूर्ति,सिंचाई क्षमता में व्यापक वृद्धि, कृषि उत्पादन में मजबूती और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और जनता उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CGNEWS

Post navigation

Previous भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा*
Next रायपुर बना स्वदेशीमय : स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत*

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.