Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • CAIT महिला विंग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल, श्याम नगर स्लम क्षेत्र में दिया गया दिया-मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT महिला विंग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल, श्याम नगर स्लम क्षेत्र में दिया गया दिया-मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण*

Purushottam Manhare December 24, 2025

रायपुर

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) महिला विंग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को श्याम नगर स्लम क्षेत्र, रायपुर में महिलाओं के लिए दिया एवं मोमबत्ती निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उन्हें व्यावहारिक कौशल प्रदान करना तथा स्वदेशी उत्पादों के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कम लागत में घर बैठे दिया एवं मोमबत्ती निर्माण की तकनीक, कच्चे माल की जानकारी, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग एवं बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम CAIT महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महिला पदाधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं।

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के दौरान दिए गए मार्गदर्शन को गंभीरता से अपनाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने CAIT महिला विंग द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

CAIT महिला विंग ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वरोजगार एवं कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सीएआईटी द्वारा स्ट्रोक व स्पाइन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना को ‘प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.