रायपुर । शहर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष दीपक बैज जी से मुलाकात किया । सभी नवनियुक्त उपाध्यक्ष , महामंत्री , सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बधाई दी । सभी को संगठन के कामो को लगन मेहनत और ईमानदारी से करने का निर्देश दिया । पार्टी को बूथ , वार्ड , ब्लॉक एवं शहर स्तर पर मजबूत करने के लिए उन्होंने सुझाव देते हुए सभी से संगठन को महत्व देने का निर्देश दिया ।
