Skip to content
May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बस्तर के विकास को रफ्तार- वन मंत्री केदार कश्यप*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के विकास को रफ्तार- वन मंत्री केदार कश्यप*

Purushottam Manhare May 5, 2026

*कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन*

रायपुर, 05 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 38 करोड़ 37 लाख की लागत वाले विभिन्न सड़क कार्यों का भूमिपूजन किया। फेज-4 के अंतर्गत बनने वाली ये सड़कें जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

*परियोजना की प्रमुख झलकियां*

38.37 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम खड़पड़ी, मटवाल, कुधूर, खोड़सानार, लखापुरी, नहकानार और छोटेउसरी जैसे गांवों में कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से ग्राम लखापुरी से एहरा तक 7 किमी की सड़क 685.89 लाख रुपए की लागत से और ग्राम मटवाल में वेतबेड़ा रोड से ढोलमांदरी तक 5.50 किमी लंबी सड़क लागत 503.36 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

*विकास और विश्वास का संगम*

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अब माओवाद के काले साये से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने छोटेउसरी में पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि जो क्षेत्र कभी असुरक्षित माने जाते थे, वहां अब पक्की सड़कों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की पहुंच आसान हो रही है।

*लखपति दीदी से संवाद*

ग्राम मटवाल में मंत्री श्री कश्यप ने लखपति दीदी श्रीमती वैदयी से मुलाकात की और उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने और गौ-पालन व मुर्गी पालन जैसे आजीविका के साधनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

*सुगम होगा जनजीवन*

इन सड़कों के बनने से कोंडागांव के सुदूर ग्रामीण अंचल मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। इससे न केवल ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक तेजी से पहुंच सकेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश*
Next संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

Related Stories

पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*

May 5, 2026
जिले के व्यस्त मार्गों पर रैली और जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

जिले के व्यस्त मार्गों पर रैली और जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध*

May 5, 2026
कोपरा जलाशय- स्थानीय समुदाय और महिला समूहों के सहयोग से बनेगा आदर्श इको-टूरिज्म स्पॉट*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कोपरा जलाशय- स्थानीय समुदाय और महिला समूहों के सहयोग से बनेगा आदर्श इको-टूरिज्म स्पॉट*

May 5, 2026

Recent Posts

  • पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*
  • जिले के व्यस्त मार्गों पर रैली और जुलूस पर 2 महीने का प्रतिबंध*
  • कोपरा जलाशय- स्थानीय समुदाय और महिला समूहों के सहयोग से बनेगा आदर्श इको-टूरिज्म स्पॉट*
  • अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियां विकास में बाधक. डॉ. दिनेश मिश्र
  • महिलाओं के विकास एवं आत्म-परिवर्तन के लिए एक प्रेरणादायक प्रशिक्षण मंचष्ष्

You may have missed

अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियां विकास में बाधक. डॉ. दिनेश मिश्र

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.