Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता : भावना बोहरा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता : भावना बोहरा

Purushottam Manhare May 14, 2026

सुशासन तिहार, जनसमस्याओं के समाधान हेतु भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता है : भावना बोहरा

छत्तीसगढ़ की जनता के समस्याओं का निराकरण कर उनतक शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की दिशा में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार के तहत सरकार जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ग्राम पंचायत रणवीरपुर एवं घुटुरकुण्डी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुईं और बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उपस्थित विभाग के अधिकारीयों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान भावना बोहरा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राइसिकल व लखपति दीदियों को चेक तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण कर उन्हें बधाई दी और इन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को जाना और जनता से संवाद किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल मार्गदर्शन में सुशासन तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य आयोजित किया किया गया है जो जनसुविधाओं के विस्तार व जनता के समस्याओं के समाधान में सार्थक भूमिका निभा रहा है। आज सरकार स्वयं जनता के गांव और द्वार जाकर उनकी अपेक्षाओं को सुन रही है, समस्याओं का समाधान कर रही है और शासन की योजनाओं का लाभ उनतक पहुंचा रही है। हमारी सरकार, शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना हेतु कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो यही हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है तथा सुशासन तिहार, जनसमस्याओं के समाधान हेतु भाजपा सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी पहल एवं डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से आज प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। किसानों को प्रोत्साहन मिलने से वे कृषि के क्षेत्र में आधुनिकता से जुड़ रहें हैं और आत्मनिर्भर बन रहें हैं, प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ और हमारा पंडरिया विधानसभा भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एक वक्त था जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पंडरिया को उपेक्षित रखा गया, लेकिन आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा पंडरिया विधानसभा निरंतर समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है।

भावना बोहरा ने बताया कि आज 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से पंडरिया एक विकसित विधानसभा बन रहा है। वनांचल क्षेत्रों से लेकर हर वार्ड और गाँव में सड़कों का जाल बिछ रहा है, पेयजल और सिंचाई के लिए 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर दिख रही हैं, अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय पर अपना आकार ले रहें हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,बिजली,पानी, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था जैसे मूलभूत सुविधा आज हर नगर व गाँव में दिखाई दे रही है। महतारी वंदन योजना,पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना जैसी केंद्र व राज्य सकरार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से आज पंडरिया विधानसभा के अंतिम व वनांचल क्षेत्र से लेकर नगरों तक विकास की रोशनी पहंच रही है और यह अभूतपूर्व कार्य प्रदेश में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं जहाँ योजना का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति और विकास व अधोसंरचना कार्य प्रत्येक गाँव में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की हमारी भावना को प्रबल कर रहें हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी, श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमति दुर्गा सिंह जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमति नंदनी साहू, जिला मंत्री श्री राघवेंद्र वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राजेंद्र साहू जी, सरपंच श्रीमती बीसा बाई नेताम जी, मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश साहू जी, श्रीमती मीना पटेल जी, श्रीमती संगीता साहू जी, मंडल महामंत्री श्री दारा सिंह राजपूत जी, श्री धनराज सिंह परमार जी, श्री संजय साहू जी, श्री बसंत बोहरा जी, श्री राजू पारख, जनपद सदस्य अंजनी साहू, मंडल महामंत्री स्वतंत्र तिवारी जी, श्री कृष्णा चंद्राकर जी, जनपद सदस्य अंजनी साहू जी, ईश्वरी चेलसे जी, शिवनंदन पाण्डेय जी, अमृत साहू जी, विकास तिवारी जी, हीरा चेलसे जी, नंद राम डाहिरे जी, संतोष साहू जी, संजय साहू जी, गोविंद यादव जी, राजकुमार गोयल जी, सुवारत साहू जी, भकला साहू जी, महेश यादव जी, तिवारी साहू जी, रवि शंकर चंद्रवंशी जी, राजकुमार नेताम जी, लाल जी चेलसे जी, थानेश्वर जायसवाल जी, अमृत साहू जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह अभियान निश्चित रूप से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ओबीसी संयोजन समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
Next धान के समर्थन मूल्य में 72 रु. वृद्धि अपर्याप्त, ऊंट के मुंह में जीरा – दीपक बैज*

Related Stories

मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले में कटौती केवल खानापूर्ति – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले में कटौती केवल खानापूर्ति – कांग्रेस*

May 14, 2026
धान के समर्थन मूल्य में 72 रु. वृद्धि अपर्याप्त, ऊंट के मुंह में जीरा – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धान के समर्थन मूल्य में 72 रु. वृद्धि अपर्याप्त, ऊंट के मुंह में जीरा – दीपक बैज*

May 14, 2026
ओबीसी संयोजन समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

ओबीसी संयोजन समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

May 14, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले में कटौती केवल खानापूर्ति – कांग्रेस*
  • धान के समर्थन मूल्य में 72 रु. वृद्धि अपर्याप्त, ऊंट के मुंह में जीरा – दीपक बैज*
  • जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता : भावना बोहरा
  • ओबीसी संयोजन समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़ के कृषि, वन उत्पाद एवं स्थानीय उद्योगों की सहभागिता पर हुई विस्तृत चर्चा*

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.