Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाठागांव सड़क निर्माण में अनियमितता एवं विलंब के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाठागांव सड़क निर्माण में अनियमितता एवं विलंब के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन*

Purushottam Manhare June 16, 2026

रायपुर । भाठागांव मुख्य मार्ग के सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही अनियमितता, लापरवाही एवं अत्यधिक विलंब के विरोध में आज सब्जी बाजार पानी टंकी चौक, भाठागांव के पास शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन की उपस्थिति में डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाठागांव के मुख्य मार्ग के डामरीकरण का कार्य पिछले तीन वर्षों से प्रगति पर होने के बावजूद आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में भी इस विषय को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा केवल एक ओर के मार्ग का डामरीकरण कराया गया, लेकिन आज भी मुख्य मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाठागांव रायपुर शहर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है, जहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

श्रीकुमार मेनन ने आरोप लगाया कि नगर निगम एवं राज्य सरकार की उदासीनता के कारण सड़क निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। महापौर मीनल चौबे द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक स्थिति में कोई विशेष सुधार दिखाई नहीं देता। अब मानसून का मौसम निकट है और बारिश शुरू होने के बाद निर्माण कार्यों में और अधिक विलंब होने की संभावना है, जिससे आम जनता की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।उक्त मार्ग महापौर मीनल चौबे के घर के १ किलोमीटर दायरे में लगातार विधायक और अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक सुनील सोनी के विधानसभा क्षेत्र में होने के बाद भी आम लोगो की परेशानी ये भाजपा के नेताओं को दिख नहीं रही है । बरसात आने पर क्षेत्र की सड़क की समस्या और विकराल रूप लेने वाली है ।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाठागांव मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तथा निर्माण में हो रही अनियमितताओं की जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन एवं राज्य सरकार से तत्काल सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने की मांग की। अगर बरसात पूर्व सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा चका जाम आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इस बात की आज घोषणा की गई है । कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण पूर्ण होते तक दिन के समय उस मार्ग से हाइवा एवं अन्य ट्रकों तथा बसों के आने जाने पर रोक लगाने की माँग जिला प्रशासन से की है ।
आज के कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर , प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय , कन्हैया अग्रवाल , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर , ओम श्रीवास ,सतनाम सिंह पनाग जी उत्तम साहू मुन्ना मिश्रा जी ब्रह्मा सोनकर भागवत सोनकर जयराज सोनकर टीकम सोनकर ईश्वर चक्रधारी पूनम पांडे विकास भाई मुकेश कुकरेजा राज देवांगन अमित सपहा रूपेश सोनकर सुख चंद सोनकर राजू सोनकर सुनील ध्रुव विकास चौबे नेमू यादव सोनसाय सोनकर संजीत सोनकर केशव सोनकर बाथेल यादव नरेश यादव मनोज साहू नरेश सोनकर भागवत सोनकर चेनू सोनकर रुचिका सोनकर विनोद चौहान भूपेंद्र जलछत्री दुष्यंत साहू धनु सोनकर तुलसी सोनकर संतोष यादव प्रकाश सोनकर सेवा साहू उत्तम देवांगन मनोज सोनकर भागवत सोनकर ऋषि देवांगन विष्णु राजपूत डूमेंद्र दीप राजा यादव कोमल साहू राजेंद्र जैन लाला ठाकुर धन सिंह यादव ओमकार सोनकर भागवत राम धीवर विनोद यादव अमिता झा संतोष निर्मलकर सभी कार्यकर्ता साथी गण प्रदर्शन में उपस्थित थे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous 3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन
Next जीएसटी कानून की सही जानकारी ही व्यापारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा, जीएसटी जांच से घबराएं नहीं, समय पर अनुपालन पूर्ण करें – अमर पारवानी*

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.