Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महिला को नियुक्ति आदेश के बाद वेतन न देना गम्भीर प्रकरण आयोग के समक्ष आया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

महिला को नियुक्ति आदेश के बाद वेतन न देना गम्भीर प्रकरण आयोग के समक्ष आया

Purushottam Manhare February 22, 2022

रायपुर 22 फरवरी 2022/ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य डॉ अनिता रावटे, की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई।
आज प्रस्तुत एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक पति ने शादी के बाद बेटा नही हुआ कहकर मुझे तंग करते थे। अभी 9 माह की गर्भवती हूँ और पति कहता है कि दोनों बच्चे मेरे नही है,पिता के नाम मे किसी का भी नाम लिखवा लो। अनावेदक ने आयोग के समक्ष कहा कि आवेदिका मेरे माता-पिता को कुछ कहती थी तो मैं गुस्से में बोल दिया।उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों बच्चे मेरे है। चूकि अभी आवेदिका 9 माह की गर्भवती है होने वाले बच्चे के हित मे काउंसलिंग कराया गया और पति को समझाइश दिया गया कि पारिवारिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक वहन करना पति-पत्नी की संयुक्त जवाबदारी है। पत्नी की डिलीवरी और इलाज का खर्च पति स्वयं वहन करे ।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद उनके दोनो बड़े भाईयों ने सम्पत्ति के बंटवारे में मेरा हक नही दिया है।मकान का बंटवारा भी बदल दिया है। जिसपर अनावेदक ने बताया कि मृतक अपने हिस्से की जमीन बेच चुका है और मकान का बंटवारा पटवारी से कराया है। आयोग में दोनो पक्षो को प्रकरण के निराकरण के लिए सम्बंधित समस्त दस्तावेज लेकर आगामी सुनवाई में लेकर आने का निर्देश दिया गया।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में बैंक में कार्य के दौरान होने वाली परेशानियों के मामले में दोनों पक्षों को समझाइश दिया गया कि अपना- अपना कथन दस्तावेज के साथ आयोग में जमा करनें कहा गया।अपने पक्ष या समर्थन में रीजनल शाखा के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का नाम दे सकते है ताकि प्रकरण का निराकरण कर सके।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने शासकीय अधिकारियों एवं प्लेसमेंट एजेंसी अधिकारी के विरुद्ध शिकायत किया है, जिसमे आयोग ने दोनो पक्षो को विस्तार से सुना। प्रकरण जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्यस्तरीय प्रबंधन इकाई (spmu) के तहत टेंडर में आने पर कॉल मी सर्विस प्लेसमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया था। इन्ही शर्तों के अधीन प्लेसमेंट एजेंसी ने आवेदिका को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया था। इसकी सूचना अनावेदक ने शेष अनावेदकगणो को सूचित किया था जिसपर शेष अनावेदक ने बताया कि आवेदिका के पास डिग्री थी परंतु अनुभव प्रमाण पत्र नही था इसलिए आवेदिका की सेवा नही लिया जा सकता था इसकी जानकारी कॉल मी सर्विस प्लेसमेंट एजेंसी को दे दिया गया था। चूकि दोनों पक्षों के मामले में विभिन्न शासकीय दस्तावेज बहुत ज्यादा है। अतः दोनों पक्षों को समझाइश दिया गया कि समस्त दस्तावेज तैयार कर आगामी सुनवाई में उपस्थित हो जिससे प्रकरण का निराकरण किया जा सके। किसी महिला को नौकरी की नियुक्ति के बाद वेतन न देना एक गंभीर प्रकरण है।

आज जनसुनवाई में 25 प्रकरण में 20 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 2 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous डॉ खुबचन्द बघेल की 53 वीं पुण्यतिथि पर सिलयारी के डॉ. खुबचन्द बघेल शासकीय स्कूल में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ऊधो वर्मा के द्वारा डॉं. साहब की प्रतीमा में माल्यार्पण कर किया नमन
Next प्रदेश में 24 फरवरी को हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.