रायपुर। प्रेम नगर, महेश गार्डन, मोवा, रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन,श्रीमद्भागवत कथा एव वार्षिक श्राद्धशोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई।
आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा स्वर्गीय शुभम पांडे के वार्षिक श्राद्ध एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम प्रेम नगर, महेश गार्डन, मोवा, रायपुर में आयोजित की गई।
इस धार्मिक एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन का आयोजन स्वर्गीय शुभम पांडे के पिता खिलावन प्रसाद पांडे द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में बिरगांव वाले कथावाचक मोहन महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मिनेंद्र कुमार साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष साधना पटेल मीडिया प्रभारी पुरूषोत्तम मनहरे सहित फाउंडेशन के सदस्यगण क्रांतिवीर रात्रे, रोशन बघेल, सुदामा वर्मा, रमेश दास माणिकपुरी एवं हरिकृष्ण साहू, अनीता साहू , भीषम साहू उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा परम पूज्य मोहन महाराज बीरगांव वाले का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन परिवार ने स्वर्गीय शुभम पांडे की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके पिता खिलावन प्रसाद पांडे एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए खिलावन प्रसाद पांडे का आभार व्यक्त करते हुए परम पूज्य मोहन महाराज के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता प्रकट की गई।
