*विधायक अनुज शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने अटल चौक तालाब का किया निरीक्षण, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनसेवा का संदेश*
*कचना।* यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित *“सेवा संकल्प अभियान”* के अंतर्गत कचना में आज सुबह स्वच्छता एवं जनसेवा का व्यापक संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विधायक श्री *अनुज शर्मा जी* एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर *श्री नवीन अग्रवाल* ने सहभागिता की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अटल चौक स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की साफ-सफाई का जायजा लिया और स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में अपना हाथ बंटाया।



इस दौरान श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिवस है।* प्रधानमंत्री जी ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य किया है। इसी भावना के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के बीच कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि *स्वच्छता केवल सड़क और सार्वजनिक स्थानों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ समाज, सुंदर परिवेश और जिम्मेदार नागरिकता की आधारशिला है।* तालाब हमारे जल-स्रोत होने के साथ-साथ पर्यावरण और स्थानीय जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए इनके संरक्षण, साफ-सफाई और संवर्धन के लिए निरंतर जनभागीदारी आवश्यक है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार *“सेवा, सुशासन और जनभागीदारी”* है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा के विभिन्न कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल चौक तालाब सहित आसपास के वार्ड क्षेत्र की साफ-सफाई में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
