● *डीजे डांडिया नाइट्स फुटबाल ग्राउंड के आयोजनकर्ता राहुल महाजन के नेतृत्व में सभी पंडाल एवं आयोजन समितियों ने किया कंपनी का घेराव ।*
● *ठेकेदार संघ अध्यक्ष सह नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी एवं बैलाडीला व्यापारी संघ के सचिव साहिल छलीवाल ने भी दिया मुद्दे पे समर्थन ।*



एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल नगर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न आयोजनों में बाहरी कंपनियों द्वारा सहयोग राशि नही दिए जाने अथवा अपमानजनक सहयोग राशि से नाराज़ होकर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले डीजे डांडिया नाइट्स आयोजन समिति द्वारा नगर के अन्य मंडप/पंडाल समितियों के साथ मिलकर सभी ने सामंता कम्पनी का घेराव घर कंपनी के कार्यालय में ताला मार दिया गया । डांडिया नाइट्स के आयोजनकर्ता राहुल महाजन का कहना है कि बाहरी कंपनियों के आने से किरंदुल नगर के स्थानीय ठेकेदारों को काम मिलना बंद हो गया है और बाहरी लोग ही बस काम कर रहे है तो ऐसे स्थिति में किसी भी आयोजन मे सहयोग राशि न मिल पाने से त्योहारो का रंग फीका पड़ता जा रहा है । राहुल ने आगे कहा कि फुटबॉल ग्राउंड में होने वाला डांडिया नाइट्स में 3दिनों तक पूरा शहर सम्मिलित होता है और ऐसे में अगर आयोजन में चंदा एकत्रित नही होगा तो आयोजन कैसे करवाये ?? राहुल ने आगे कहा कि नगर के सारे आयोजनों चाहे वो राम नवमी शोभा यात्रा हो या कृष्ण जन्माष्टमी मटकीफोड़ उत्सव हो या गरबा महोत्सव हो या विभिन्न वार्डो में स्थापित होने वाले गणेश पंडाल एवं माँ दुर्गा के पंडाल हो , सब जगहों में त्योहारों की रौनक फीकी पड़ती जा रही है, क्योंकि बाहरी कंपनी यहाँ आ के सिर्फ अपना फायदा देख रही है और स्थानीय आयोजनों के अपनी सहभागिता नही रखती । राहुल ने कहा सामंता कंपनी द्वारा किरंदुल नगर में हज़ारों करोड़ो का टेंडर कार्य किया जा रहा पर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के सिर्फ 5001/-₹ की सहयोग राशि दी गयी जो हम इन्हें वापस लौटने आये है । यह सामंता कंपनी द्वारा हमारे समिति के प्रति एक असम्मान का भाव प्रकट करता है जो कि पूर्ण रूप से असहनीय है ।
इस मामले में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष सह नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने भी अपना पक्ष रखा कि किरंदुल में त्योहारों के समय पे पहले हर ठेकेदार अपनी शक्ति से अधिक चंदा दिया करते थे ताकि नगर में आपसी भाईचारा और त्योहारों में नगर की रौनक बनी रही, पर बाहरी कंपनियों के आने से स्थानीय ठेकेदार बिना काम के बैठे है तो ऐसी स्थिति में बाहरी कंपनियों पे ताला मरना ही एकमात्र उचित रास्ता है । किरंदुल व्यापारी संघ के सचिव साहिल छलिवाल ने कहा कि पिछली बार हमारे मेंन मार्केट के गणेश पंडाल को इनके द्वारा 1500रु की सहयोग राशि दी गयी थी जो कि अस्वीकार्य है । अगर बाहरी कंपनियों ने स्थानीय आयोजनों में अपनी सहभागिता पूरी निष्ठा से नही निभाई तो हर बाहरी कंपनी में ताला मार दिया जाएगा ।
राहुल महाजन ने आगे कहा की हमने सामंता कंपनी से यह शुरुवात किया है अगर नगर के अन्य पंडालो एवं आयोजन समितियों को इन बाहरी कंपनी द्वारा सहयोग राशि नही दिया जाता है तो वीआरआर मिनिंग्स, एन.सी.नाहर कंपनी, एल&टी कंपनी, जेएसडब्लू कंपनी, नायडू क्रशर एवं बाहर से आये तमाम ठेकेदार एवं कंपनियों में स्थानीय लोग मिल के ताला जड़ेंगे । इस पूरे मामले में कोडनार पंचायत दुर्गा मंडप समिति, मेन मार्किट, टाइप 3 ,रामपुर कैम्प एवं सभी नगर के विभिन्न समितियों के सदस्य मौजूद थे ।
