Skip to content
October 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*

Purushottam Manhare October 14, 2026

 

*व्यापारियों को राहत, अनुपालन प्रक्रिया में सुधार और व्यावहारिक कर व्यवस्था बनाने पर कैट ने दिया सुझाव पत्र*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (ब्।प्ज्) छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जीएसटी शिकायत निवारण समिति (Grievance Redressal Committee – GRC) की बैठक में शामिल होकर प्रदेश के व्यापारियों से जुड़े जीएसटी संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कैट ने जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

कैट ने कहा कि जीएसटी का उद्देश्य देश में एक सरल, पारदर्शी और प्रभावी कर व्यवस्था स्थापित करना है। व्यापारियों के व्यावहारिक अनुभवों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नियमों एवं प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार किए जाने से न केवल व्यापार जगत को राहत मिलेगी, बल्कि कर अनुपालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और शासन एवं व्यापारियों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।

*कैट ने प्रमुखता से उठाए व्यापारियों के हित से जुड़े मुद्दे*

बैठक में कैट ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव रखे –

1. पुराने मामलों में एमनेस्टी योजना एवं राहत:- पूर्व वर्षों के लंबित जीएसटी रिटर्न, विलंब शुल्क एवं जुर्माने से जुड़े मामलों में राहत देने तथा निर्धारित समय-सीमा के कारण अपील से वंचित रह गए करदाताओं के लिए विशेष अवसर प्रदान करने का सुझाव दिया गया।

2. इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) संबंधी समस्याओं का समाधान:- वास्तविक कारोबारी लेन-देन के बावजूद तकनीकी अथवा आपूर्तिकर्ता से संबंधित कारणों से इनपुट टैक्स क्रेडिट में आने वाली कठिनाइयों पर ध्यान देने तथा जीएसटीआर-2बी आधारित प्रतिबंधों की समीक्षा करने का सुझाव रखा गया।

3. ईमानदार करदाताओं के लिए व्यावहारिक व्यवस्था:- जीएसटी अनुपालन रेटिंग को प्रभावी बनाने, अनजाने में हुई त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई के स्थान पर सुधार एवं अनुपालन को प्राथमिकता देने तथा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से राहत देने की आवश्यकता बताई गई।

4. कंपोजिशन डीलरों एवं सेवा प्रदाताओं को राहत:- कंपोजिशन योजना की कारोबार सीमा बढ़ाने तथा सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीकरण संबंधी सीमा में उपयुक्त वृद्धि करने का सुझाव दिया गया, जिससे छोटे व्यवसायों को अपने कारोबार के विस्तार में सुविधा मिल सके।

5. ई-इनवॉइस एवं ई-वे बिल से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयां:- ई-इनवॉइस के मामलों में खरीदार को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलने की प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने तथा ई-वे बिल एवं माल परिवहन के दौरान निर्दोष व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया।

6. जीएसटीआर-9 एवं रिटर्न में संशोधन की सुविधा:- वार्षिक विवरण में वास्तविक त्रुटियों को सुधारने, छूटे हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों के लिए उचित अवसर देने तथा जीएसटीआर-3बी में आवश्यक संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव रखा गया।

7. अनुपालन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण सुधार:- नियम 86बी के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध की समीक्षा, एचएसएन कोड संबंधी आवश्यकताओं में एकरूपता तथा गैर-जीएसटी खर्चों से संबंधित विवरणों को लेकर अनावश्यक अनुपालन भार कम करने जैसे विषय भी उठाए गए।

कैट ने स्पष्ट किया कि इन सुझावों का उद्देश्य कर दायित्वों से बचने की छूट मांगना नहीं, बल्कि वास्तविक करदाताओं को प्रक्रियागत कठिनाइयों से राहत दिलाना, अनावश्यक विवादों को कम करना और कर व्यवस्था में विश्वास को मजबूत करना है।

*कैट के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा*

बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ चैप्टर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन के नेतृत्व में सीए मुकेश मोटवानी, सीए किशोर बरड़िया, श्री विजय गोयल, श्री दीपक विधानी, श्री कन्हैया गुप्ता सहित कैट के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के व्यापारियों से जुड़े जीएसटी संबंधी विभिन्न विषयों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके व्यावहारिक समाधान एवं कर व्यवस्था को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

कैट प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन एवं व्यापारिक संगठनों के बीच इस प्रकार का सकारात्मक संवाद व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश में व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*शासन और व्यापार जगत के बीच संवाद से निकलेंगे सकारात्मक परिणाम*

कैट का मानना है कि शासन और व्यापारियों के बीच नियमित संवाद किसी भी कर सुधार को प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता आएगी, अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आएगी और व्यापारी स्वेच्छा से कर अनुपालन के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे।

कैट छत्तीसगढ़ ने आशा व्यक्त की बैठक में प्रस्तुत सुझावों पर संबंधित स्तर पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा तथा व्यापारी हितों और शासन के राजस्व हितों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आवश्यक सुधारों की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

कैट ने दोहराया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को शासन के समक्ष रचनात्मक ढंग से रखने और जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

*बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी*

बैठक में उपस्थित अधिकारियों में मुख्य आयुक्त श्री मानस आर. मोहंती, प्रधान आयुक्त श्री पराग सी. बोरकर, आयुक्त, राज्य कर श्री पुष्पेंद्र के. मीणा, विशेष आयुक्त तरन्नुम वर्मा, संयुक्त आयुक्त श्री अमित चंदेल, श्री अरविंद कुमार, सोनल के. मिश्रा एवं भावना अली, अपर आयुक्त श्री योगेश यादव, उपायुक्त पिंकी बास्के, श्री नितिन गर्ग एवं प्रतिष्ठा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
Next बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*

Related Stories

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*

October 14, 2026
बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*

October 14, 2026
खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव

October 14, 2026

Recent Posts

  • खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*
  • बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*
  • खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
  • स्टाइल पिटारा एलीट – अब हैदराबाद से इंदौर की ओर, नया शहर, वही स्टाइल!

You may have missed

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*

October 14, 2026
बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*

October 14, 2026
जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*

October 14, 2026
खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव

October 14, 2026

Recent Posts

  • खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा*
  • बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • जीएसटी सरलीकरण के लिए कैट ने GRC की बैठक में रखे महत्वपूर्ण सुझाव*
  • खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
  • स्टाइल पिटारा एलीट – अब हैदराबाद से इंदौर की ओर, नया शहर, वही स्टाइल!
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.