दंतेवाड़ा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के माँ दंतेश्वरी परिसर स्थित मेढ़का डोबरा मैदान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड किरन्दुल के सहयोग से जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुभाष सुराना मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता विशेष अतिथि, एस वी रामचन्द्रन उप महाप्रबंधक आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया कम्पनी के प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक एस एल शोरी, एसडीएम अबिनाश मिश्रा के द्वारा मां दंतेश्वरी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन के साथ साथ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शिक्षकों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें 70 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने अपना मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस कार्यक्रम में बच्चों ने खुद से बनाए मॉडल की प्रस्तुति दी एवं विभिन्न विषयों से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।

इन मॉडलों को देखकर विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि साफ झलक रही थी। साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगाठ समारोह के उपलक्ष्य पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। जिसके तहत् जिला शिक्षा विभाग और पिरामल फाउंडेशन द्वारा चित्रकला, निबंध, और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 26 फरवरी को आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता से निबंध लेखन में 12 छात्र, चित्रकला में 12 छात्र और 16 छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। विजेताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सात्वना राशि के रूप में चेक भेंट किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कुंदन भवानी शा.उ. मा. वि. छिन्दनार (गीदम), द्वितीय विजेता राधिका आलेन्द्र छू लो आसमान कारली (गीदम) तृतीय विजेता कमला भास्कर शा. उ. मा. वि. दंतेवाड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कुग्मा कुंजाम आस्था विद्या मंदिर जावंगा (गीदम) द्वितीय विजेता मधुरिका मरकाम छू लो आसमान कारली (गीदम) तृतीय विजेता मनीषा तर्मा मा.शा.पटेलपारा हारम (गीदम), वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता इंदु मानिकपुरी आस्था विद्या मंदिर जावंगा (गीदम) और खुशी राणा मा.शा. पटेलपारा (गीदम), द्वितीय विजेता सोहन विश्वकर्मा शा. उ. मा. वि. दंतेवाड़ा और कु. नीलिमा मा.शा. बालूद पटेल पारा, तृतीय विजेता जितेंद्र कन्या उच्तर मा. वि. कटेकल्याण और कु.अंजली आस्था विद्या मंदिर जावंगा (गीदम) रही।






![]()



समापन अवसर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को जिला स्तर पर विजयी छात्रों को शिक्षा विभाग और मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक राजेन्द्र पाण्डेय, सभी खंड शिक्षा अधिकारी शेख रफीक, दामोदर सिंह ध्रुव, सुश्री बीना गौतम, के के साहू, परामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर दीपक शाह, गांधी फैलो सुश्री राधा राउत और सुश्री शालिक पवार मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी और आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड किरन्दुल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिले के स्कूली शिक्षक-शिक्षिकायें तथा छात्र-छात्रायें और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
