रायपुर। राजधानी के महादेव घाट में नदी मे डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई । महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। ख़बर लिखे जाने तक परिजनों का पता नहीं चल पाया था।
