रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुकरणीय पहल किये जा रहे हैं। भारतीय छात्रों को लाने के लिए चार मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन भेजा जा रहा है, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया – रोमानिया, किरण रिजिजू – मोललदोवा, हरदीप सिंह पुरी – हंगरी और रिटायर्ड जनरल वी.के. सिंह पोलैंड जाकर ऑपरेशन गंगा की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विदेश मंत्री डाॅ. जयशंकर भी देश के सांसदों व को पत्र लिखकर कर अपने क्षेत्र में यूक्रेन में फंसे छात्रों व नागरिकों के संबंध में जानकारी मांग रहे हैं। निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील सोच के कारण ही आज हम विषम परिस्थितियों में भी एकजुटता के साथ यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व नागरिकों को लाने में सफल हो रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल सियासत कर रहे हैं और केवल श्रेय हासिल करने की राजनीति में जुटे हुए हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि आखिरकार प्रदेश के छात्रों को पुनः छत्तीसगढ़ लाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्रालय भारतीय छात्र और नागरिकों को लाने के लिए तत्परता के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख जताया है।






![]()


