छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं अपोलो क्लिनिक के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2022, मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे से ”लव यु जिंदगी” निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अपोलो क्लिनिक, ए टी प्लाजा के बाजू, शंकरनगर रायपुर में किया जा रहा है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा बघेल , मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. सुनील कालड़ा , डायरेक्टर कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेन्टर उपस्थित रहेंगे।
कैम्प में फ्री कंसलटेंसी, गायनेकोलाॅजिस्ट, पीडियाट्रिक, आर्थोपेडिक, न्यूरो सर्जन, साइकोलाॅजिस्ट, मेडिसीन, डेंटल ट्रीटमेंट, नाक कान गला विशेषज्ञ एवं डाइटिशियन की सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन -कोवैक्सिन, कोविशील्ड, बूस्टर डोज एवं 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिये कोवैक्सिन के टीके उपलब्ध रहेंगे। विशेष तौर पर सभी पैथेलाॅजी टेस्ट 50ः कीमत पर उपलब्ध रहेगा।






![]()


