रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज शाम 6 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में महिला मड़ई का शुभारंभ करेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 से 08 मार्च तक चार दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी।
