दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्म समर्पित माओवादियों के पुनरुत्थान हेतु पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी एवं जिला वनमण्डलाधिकारी संदीप बलगा वन विभाग जिला दंतेवाड़ा के संयुक्त प्रयास से वन विभाग के तत्वाधान में संचालित डेनिक्स कैफे में 2 आत्मसमर्पित परिवार की महिलाओं को आजीविका हेतु रोजगार उपलब्ध कराया गया । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर इन्हें सशक्त कर महिला उत्थान एवं समाज कल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया ।
