दंतेवाड़ा । निदेशक (उत्पादन) किरंदुल के दो दिवसीय दौरे पर किरंदुल कंपलेक्स में डी.के. मोहंती, निदेशक (उत्पादन) का सपत् नीक मुख्यालय हैदराबाद का आगमन हुआ।

अतिथिगृह में आर. गोविंदराजन, अधिशासी निदेशक, ने पुष्प गुच्छ देकर निदेशक का एवं श्रीमती लिपि मोहंती का स्वागत बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने पुष्पगुच्छ देकर किया। निदेशक महोदय का स्वागत आदिवासी नृत्य द्वारा किया गया। श्रीमती मोहंती का स्वागत प्रेरणा महिला समिति सदस्याओं द्वारा भी किया गया। निदेशक महोदय ने सीआईएसएफ जवानों के लिए हिलटॉप स्थित सर्वसुविधायुक्त बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात परियोजना में चल रहे विकासात्मक कार्यों एवं खदानों, संयंत्रों आदि का निरीक्षण किया। अपराह्न में उन्होंने विभागाध् यक्षों, सभी एसोसिएशनों एवं श्रमिक संघों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निदेशक महोदय के साथ आर. गोविंदराजन, अधिशासी निदेशक ए. बंद्योपाध्याय, महाप्रबंधक (विद्युत), एस.बी.सिंह, महाप्रबंधक (यां.), आर. राजकुमार, महाप्रबंधक (संयंत्र), संजय कोचर, महाप्रबंधक (खनन), बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), मनमोहन यादव, कमाण्डेण्ट, सीआईएसएफ, लखबीर सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) आदि उपस्थित थे।निर्देशक महोदय ने सपत्नीक पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण किया एवं बचेली के लिए रवाना हुए।







![]()


