रायपुर महापौर एजाज ढेबर अपने समय सारणी पर सुबह सुबह वार्ड भ्रमण पर स्कूटी से निकले , अपने निकाय क्षेत्र मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड के बैजनाथ पारा, छोटा पारा, कालीबाड़ी, जानकी मन्दिर, गांधी नगर, विद्या नगर, हनुमान नगर, नेहरू नगर, शास्त्री बाजार जगह जगह स्कूटी से पहुंचे और जनता से वार्तालाप की। साफ सफाई, रोड, पानी,बिजली के बारे में जनता से सवाल किए और लोगों की समस्यों को सुनकर उनका निवारण किया ।
