रायपुर । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अधिकारी/कर्मचारियों ने कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सचिव राजेश पात्रे को होली की हार्दिक बधाई दिये। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने सभी स्टॉफ को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जिसमेें विभिन्न रंग है, हम सभी को आपसी भाईचारे के साथ होली मनानी चाहिए।
माननीय अध्यक्ष द्वारा समस्त स्टॉफ को रंग गुलाल लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं दिये। इस अवसर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
