होली पर्व में मिली वार्ड को सौगात महापौर एजाज ढेबर का आभार
रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा स्मार्ट पोल वार्ड के अंतर्गत महालक्ष्मी मार्केट पिंक केयर से छत्तीसगढ़ हार्ट गेट न.2 तक लगवाया गया था। वार्ड पार्षद बंटी होरा ने महापौर एजाज़ ढेबर से निवेदन किया था इस स्मार्ट पोल को बढ़वाकर बिरयानी बाई किलो से देवेंद्र नगर थाना चौक होते हुए दुल्हन साड़ी से पिंक केयर तक कर दिया जाए। जिससे मार्केट के चारों तरफ सुंदरता के साथ-साथ सुरक्षा भी रहेगी। महापौर के द्वारा मेरा निवेदन स्वीकार करते हुए मांग पूरी की जिसके के लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करता हूँ। 15वर्षो से थाना चौक से बिरयानी किलो तक अंधेरे में डूबा रहता था और वहा घटनाएं भी बहुत हो रही थी अब इन सब से नागरिको को भी राहत मिलेगी।








