Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 08 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

08 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Purushottam Manhare March 27, 2022

राजधानी पुलिस ने 08 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.03.2022 को थाना टिकरापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को गांजा तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनसे बातचीत करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम योगेश उर्फ निलेश एवं दुर्गेश ठाकुर निवासी म.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 08 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 64,000/- रूपये* जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर नरसिंहपुर (म.प्र.) ले जाना बताया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 243/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. योगेश लोधी उर्फ निलेश पिता कालू राम उर्फ कुलु उम्र 20 साल निवासी ग्राम बगासपुर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।*

*02. दुर्गेश ठाकुर पिता गुड्डा ठाकुर उम्र 18 साल साकिन ग्राम कटोरी थाना चरगुवा जिला जबलपुर (म.प्र.)।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Crime news Raipur

Post navigation

Previous संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा बेजुबां पक्षियों के लिए सकोरा एवं दाना वितरण कार्य किया गया
Next मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.