रायपुर
र । हिंदू धर्म के पावन पर्व चैत्र राम नवमी के उपलक्ष्य पर श्री राम सेना द्वारा अम्बिकापुर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय गांधी चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर से आरंभ हो कर शहर के मुख्य मार्ग देवीगंज रोड होते हुए प्रमुख चौराहों जैसे घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक से माँ महामाया मंदिर पर समापन किया गया।

इस वृहद रैली का स्वागत विभिन्न जगहों पर अलग अलग संगठनों द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, सरगुजा इकाई एवं कैट, सरगुजा द्वारा भी संयुक्त रूप से इस भव्य रैली का स्वागत देवीगंज रोड स्थित अन्नपूर्णा एजेंसी के समक्ष किया गया। चैम्बर एवं कैट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यवसाइयों द्वारा श्री राम का जयघोष करते हुए पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर राम भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।






![]()



चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं कैट के ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री राम के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण को राम मय बना दिया गया।
