दंतेवाड़ा । ग्राम पीरनार डेरगापारा निवासी विज्जो कुंजाम को जादू टोना करने के शक में हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर किया है ।पकड़े गये आरोपी में पोदिया उर्फ पीलू , भीमा उर्फ गुण्डा शामिल है पुलिस ने बताया कि ग्राम पीरनार डेरगापारा निवासी विज्जो कुंजाम जो गांव में बड्डे ( बैगा ) का काम करता था को गांव के ही पोदिया उर्फ पीलू उम्र 32 वर्ष तथा भीमा उर्फ गुण्डा उम्र 29 वर्ष द्वारा प्रार्थी के घर में रखे टंगिया तथा तेंदू पेड़ के डंडे से वार कर हत्या को अंजाम देने की रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में धारा 302, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र दन्तेवाड़ा के द्वारा थाना प्रभारी किरन्दुल को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

जिसके पालन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार, थाना प्रभारी किरंदुल, उपनिरीक्षक शशिकांत टंडन एवं थाना स्टाफ द्वारा आरोपी को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विज्जो कुंजाम बड्डे (बैगा) द्वारा अपने तथा परिवार के उपर बड्डे करने के शक में हत्या करना बताया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया तथा तेंदू लकड़ी को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






![]()


