Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शेयर मार्केट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर  ठगी करने वाले देवास (म.प्र.) गिरोह के 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर  ठगी करने वाले देवास (म.प्र.) गिरोह के 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare April 9, 2022

रायपुर । शेयर मार्केट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर देश भर में ठगी करने वाले देवास (म.प्र.) गिरोह के 04 अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बताया कि
प्रार्थिया निवासी गंज रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति कन्स्ट्रक्शन कार्य करते है। वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान प्रार्थिया के पति का कार्य बंद हो जाने से आर्थिक तंगी होने पर प्रार्थिया एवं उसके पति दोनों शेयर मार्केट जिरोधा में ट्रेडिंग का कार्य करने लगे। नवम्बर 2021 में प्रार्थिया के पति के मोबाइल फोन में मोबाईल नंबर 9893600238 से कॉल आया जिसके धारक ने अपना नाम गौतम शाह निवासी भोपाल का होना बताकर संपर्क किया जिसकी जानकारी प्रार्थिया के पति ने प्रार्थिया को भी दी। जिस पर प्रार्थिया द्वारा गौतम शाह से मोबाईल फोन से संपर्क करने पर उसके द्वारा स्वयं को भोपाल में शेयर मार्केट के बी.एस.ई. नामक ट्रेडिंग में काम करना बताया गया। गौतम शाह द्वारा प्रार्थिया व उसके पति को अपने भरोसे में लेते हुए शेयर मार्केट के बी.एस.ई. में रूपये इन्वेस्ट करने व रकम को 25 दिनों में डबल करके रकम वापस करने का लालच दिया। जिस पर दोनों गौतम शाह के झांसे में आकर उसके द्वारा दिये गये केनरा बैंक खाता जिसका धारक राहुल मारू नामक व्यक्ति है तथा मोबाईल नंबर 8964810383 जिसका धारक अमित पटेल नामक व्यक्ति है दिया। प्रार्थिया एवं उसके पति द्वारा उक्त खाता एवं मोबाईल नंबर में दिनांक 05.01.22 से दिनांक 07.01.22 तक अलग – अलग किश्तों में 5,00,000/- रूपये दिये। उसके बाद गौतम शाह ने बी.एस.ई. नामक पोर्टल में प्रार्थिया केे पति के नाम की आई.डी. व पासवर्ड दिया। उक्त पोर्टल में लॉगिन कर उसके द्वारा दिये गये आई.डी. एवं पासवर्ड डालकर पोर्टल में देखने पर उनके द्वारा इन्वेस्ट किये गये 5,00,000/- रूपये का प्रॉफिट 9,22,350 रूपये दिखाया गया। इसी दौरान गौतम शाह ने फोन कर पुनः प्रॉफिट का लालच दिया और दोनों से 1,85,000 रूपये जीएसटी एवं अन्य टैक्स देने की बात कहने लगा। जिससे दोनों गौतम शाह नामक व्यक्ति के झांसे में आकर दिनांक 31.01.22 को 1,35,000 रूपये एवं दिनांक 03.02.22 को 50,000/- रूपये ऑनलाईन गौतम शाह के द्वारा दिये गये बैंक खाता में भेजे। कुछ दिनों बाद गौतम शाह द्वारा अन्य टैक्स व जीएसटी के नाम पर और पैसों की मांग की गई जिस पर दोनों को स्वयं के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तथा दोनों के द्वारा दिये गये रकम को वापस मांगने पर रकम वापस नहीं किया। इस प्रकार गौतम शाह एवं अन्य लोगों द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पति को अपने झांसे में लेकर अलग – अलग तिथियांे व किश्तों में कुल 6,85,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 75/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अविनाश ठाकुर, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं उसके पति से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों एवं प्रार्थिया व उसके पति के मध्य जिन मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा दिये गये बैंक खाते एवं पे-टीएम नंबर जिनमें प्रार्थिया एवं उसके पति द्वारा रकम जमा किया गया था, के संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त की गई। अज्ञात आरोपियों के संबंध में प्राप्त तकनीकी विश्लेषण, बैंक संबंधी दस्तावेज तथा प्रकरण से संबंधित अन्य जानकारी व साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करते हुये टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपियों की पहचान व उपस्थिति चिन्ह्ांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की उपस्थिति मध्य-प्रदेश के देवास में होना पाया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के सउनि. सैय्यद ईरफान के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की 04 सदस्यीय संयुक्त टीम को मध्य प्रदेश के देवास रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा देवास पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया तथा टीम द्वारा लगातार 03 दिनों तक देवास में कैम्प कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए अंततः प्रकरण में संलिप्त आरोपी आदित्य पटेल उर्फ अंशुल जैन एवं अमित पटेल को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने अन्य साथी शुभम तिवारी उर्फ गौतम शाह एवं राहुल मारू के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी शुभम तिवारी उर्फ गौतम शाह एवं राहुल मारू को भी पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदित्य पटेल ने प्रार्थिया के पति से मोबाईल फोन में संपर्क किया तो स्वयं का नाम अंशुल जैन होना बताया था तथा प्रार्थिया एवं उसके पति का भरोसा जीतकर अपना शिकार बनाते हुए रकम प्राप्त किया। इसके बाद आदित्य पटेल उर्फ अंशुल जैन ने प्रार्थिया को शुभम तिवारी का मोबाईल नंबर दिया तथा शुभम तिवारी का झूठा नाम गौतम शाह होना बताया। प्रार्थिया द्वारा शुभम तिवारी उर्फ गौतम शाह से संपर्क करने पर उसने दोनों को अपने झांसे में लेकर उनको राहुल मारू का बैंक खाता नंबर देने के साथ ही अमित पटेल का पे-टीएम नंबर दिया था। इस प्रकार चारों आरोपियों द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पति को अपने झांसे में लेते हुए बैंक खाता व पे-टीएम नंबर में अलग – अलग तिथियों व किश्तों में कुल 6,85,000/- रूपये जमा कराकर रकम प्राप्त कर ठगी किया गया था।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 11 नग मोबाईल फोन, विभिन्न कंपनियों के 06 नग सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 10 नग एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा पेन कार्ड जप्त किया गया है।
आरोपियों द्वारा उक्त घटना के अतिरिक्त राजस्थान, पुणे, मुम्बई, कनार्टक सहित देश के अन्य कई राज्यों में लोगों को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर डबल करने का झांसा देकर अपना शिकार बनाकर लाखों रूपये ठगी किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. आदित्य पटेल उर्फ अंशुल जैन पिता ईश्वर लाल पटेल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 02 मकान नंबर 54 लोहार बिपालिया थाना बावड़िया औद्योगिक क्षेत्र जिला देवास (म.प्र.)।*

*02. अमित पटेल पिता सुभाष पटेल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 01 मकान नंबर 34 लोहार बिपालिया थाना बावड़िया औद्योगिक क्षेत्र जिला देवास (म.प्र.)।*

*03. शुभम तिवारी उर्फ गौतम शाह पिता महेन्द्र तिवारी उम्र 23 साल निवासी ग्राम अमोना तहसील टोंकखुर्द जिला देवास (म.प्र.)।*

*04. राहुल मारू पिता हरिराम मारू उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 87 लोसरा बाद गांव थाना बी.एन.पी. जिला देवास (म.प्र.)।*

*कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. सैय्यद ईरफान, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, चिंतामणी साहू, आर. वीरेन्द्र बहादुर तथा थाना गंज से प्र.आर. सुनील सिलवाल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Crime news

Post navigation

Previous देश भर में घुम-घुम कर चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े 
Next छत में चढने से मना करने पर किरायेदारों में हुआ विवाद ,चाकू से हमला एक की मौत

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026
जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.