रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन नम्बर 3 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम में कलेक्टोरेट चौक के सामने स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. इस अवसर पर प्रतिमा स्थल पर मुख्य रूप से निगम एमआईसी सदस्य श्री सुन्दरलाल जोगी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री राधेश्याम विभार ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
