रायपुर ।सामाजिक सद्भाव और गंगा जमुनी तहजीब का आदर्श प्रस्तुत करते हुए, आज 16 अप्रैल 2022 को संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने निज निवास में पवित्र माह रमजान के शुभ अवसर पर रोज़ेदारों एवं सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों को सादर आमंत्रित करते हुए, रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद देश प्रदेश में सुख शांति, अमन-चैन के लिए दुआ प्रार्थना की गयी।
विदित हो कि रमज़ान के पवित्र माह में रोज़ेदारों के लिए राजेंद्र शर्मा जी द्वारा यह पुनीत कार्य गत 24 वर्षों से अनवरत रूप से जारी रखे हुए है ।
इस आयोजन में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी साथ पँडित अनिल शुक्ल, सैय्यद जाकिर हुसैन, अनमोल जैन, योगेश्वर सिन्हा, जुबैर खान, यासिर हुसैन, अरहम खान, अवधेश प्रसाद, महमूद आलम, मोहम्मद गुलाम मुस्तफ़ा, मोहम्मद आदिल आलम, निकहत खान, रेखा जंघेल, नजमा खान, साफिया खान, मयंक शर्मा आदि सादर उपस्थित रहे।






![]()


