रायपुर । प्रगति महाविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं रिसर्च सेल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल २०२२ को किया गया|विषय विशेषज्ञ के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के अध्यापक शिक्षा संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सी डी आगाशे ने प्रतिभागियों को परीक्षण निर्माण करना सिखाया जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने लर्निंग लॉस पर मानकीकृत परीक्षण का निर्माण किया| कार्यक्रम का संरक्षण प्राचार्य प्रोफेसर सौम्या नैयर एवं संयोजन विभाग अध्यक्ष डॉ के.एन गजपाल ने किया| आयोजन सचिव डॉ स्वाति श्रीवास्तव, समन्वयक श्रीमती गुंजन शर्मा एवं आयोजन समिति के सदस्य डॉ मनीषा जैन, डॉक्टर सविता सोलोमन, श्रीमती उपासना श्रीवास्तव एवं कुमारी रिचा चौहान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
