Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विभिन्न ऑन लाईन लोन एप के माध्यम से देश भर में करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
  • Newsbeat
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

विभिन्न ऑन लाईन लोन एप के माध्यम से देश भर में करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare April 18, 2022

 

रायपुर । विभिन्न आॅन लाईन लोन एप के माध्यम से देश भर में करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया निवासी भाठागांव टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा अपने मोबाईल फोन में अलग – अलग एप के माध्यम से आॅन लाईन कुल 55,000/- रूपये लोन लिया गया था कि प्रार्थिया द्वारा एप के माध्यम से आॅन लाईन लोन की रकम अदा कर दिया गया। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के रिश्तेदारों एवं जान पहचान के लोगों को अज्ञात आरोपियों द्वारा अलग – अलग मोबाईल नंबरों से उनके मोबाईल फोन में फोन कर पैसे की मांग कर गाली गलौज किया जाने लगा। इसके साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थिया को भी प्रतिदिन नए – नए मोबाईल नंबरों से फोन, मैसेज एवं ब्लैक मेल कर पैसों की मांग की जा रहीं थी। जिस पर प्रार्थिया द्वारा अलग – अलग तिथियों एवं किश्तों में कुल 3,93,998/- रूपये आरोपियों द्वारा दिये गये नंबरों में आॅन लाईन जमा किया गया। उक्त रकम जमा करने के बाद भी अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थिया एवं उसके रिश्तेदार एवं परिचितों को अलग – अलग मोबाईल नंबरों से फोन कर पैसांे की मांग की जा रहीं थी। जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं थाना प्रभारी टिकरापारा रायपुर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. सहित एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके रिश्तेदार एवं परिचितों से विस्तृत पूछताछ किया गया। प्रार्थिया, उसके रिश्तेदार एवं परिचितों के मोबाईल फोन में जिन – जिन मोबाईल नंबरों से फोन आया था, उन मोबाईल नंबरों को सूचीबद्ध कर समस्त मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही आरोपियों के बैंक खातों के दस्तावेज भी प्राप्त किये गये।

तकनीकी विश्लेषण एवं दस्तावेजों के अवलोकन पश्चात मोबाईल नंबरों के धारकों की उपस्थिति दिल्ली के द्वारका में होना पाया गया। जिस पर 10 सदस्यीय विशेष टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली के द्वारका पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपियों की पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपियों द्वारा द्वारका क्षेत्र स्थित ककरोला हाऊसिंग काम्पलेक्स में एक काॅल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोन के नाम पर अलग – अलग व्यक्तियों को अपने झांसे में लेकर पैसों की ठगी की जाती है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली के द्वारका में लगातार 05 दिनों तक कैम्प कर काॅल सेंटर के आसपास रेकी कर आरोपियों को चिन्हांकित किया गया तथा काॅल सेंटर की संपूर्ण गतिविधि प्राप्त करते हुए अंततः काॅल सेंटर में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान काॅल सेंटर में 02 व्यक्ति कुछ अन्य व्यक्तियों को ठगी करने का प्रशिक्षण दे रहे थे तथा काॅल सेंटर में अलग – अलग कम्प्यूटर, मोबाईल फोन सहित अन्य अनेकों उपकरण रखा हुआ था। जिस पर दोनों व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम कुंदन सिंह एवं राहुल बड़वाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कुंदन सिंह एवं राहुल बड़वाल से कड़ाई से पूछताछ करने दोनों के द्वारा उक्त घटना को कारित करने के अलावा देश भर मंे आॅन लाईन लोन एप के माध्यम से अनेक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ो रूपये की ठगी करना स्वीकार किया गया। इसके साथ ही दोनांे आरोपियों द्वारा अन्य लोगांे को इस प्रकार की ठगी करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता था।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काॅल सेंटर में रखें 09 नग कम्प्यूटर माॅनिटर, 06 नग की-बोर्ड, 09 नग कम्प्यूटर सी.पी.यू., 02 नग मुख्य सर्वर सी.पी.यू., 01 नग सी.सी.टी.व्ही. कैमरे का डी.व्ही.आर., 01 नग इंटरनेट बाॅक्स तथा 02 नग सिम बाॅक्स (32 पाॅट एवं 08 पाॅट वाला) एवं 08 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

*तरीका वरदात – आरोपी सदर पीड़ितों को आॅन लाईन लोन एप के माध्यम से अपना शिकार बनाते हुए भरोसे में लेकर लोन देते है एवं पीड़ितों के दस्तावेज, फोटो एवं मोबाईल नंबर तथा उनके अन्य संपर्क नंबर प्राप्त कर लेते है। इसके बाद पीड़ितों द्वारा लोन की रकम अदा करने के बाद भी आरोपियान पीड़ित व उनके रिश्तेदारों एवं परिचितों को अलग – अलग मोबाईल नंबरों से फोन कर पैसांे की मांग कर गाली गलौच कर धमकी देने के साथ ही महिला पीड़ितों के फोटो को मोर्फ कर अलग – अलग प्रकार से इंटरनेट में अपलोड कर उनके मोबाईल नंबर भी सर्कुलेट कर देते है।*

*आरोपियान कैश होल, कैश गुरू, क्रेडिट बस, शार्प लोन, स्काई लोन, फाॅस्ट रूपी, पैसा वाला, कैश गोल, ब्राईट मनी, फलाई लोन, रूपी स्प्री, रूपी कैश, बस रूपी, ईजी बोरल, हैलो रूपी, लक्की रूपी, क्रेड़िट वन, आई रूपी, लोन लिंक एवं इंडियन मनी, रूपी क्वाईन, गो लोन, आॅन लाईन लोन, हैण्ड कैश, डिस्कवर लोन, एक्सप्रेस लोन, मे-लोन, सन कैश, आॅन स्ट्रीम लोन, बेल आॅन लोन, सपोर्ट लोन, ड्रीम लोन, कैश पाॅकेट, सन्नी लोन, मेंडी लोन, गो टू कैश एवं ओ बी कैश नामक एप के माध्यमों से लोगांे को अपना शिकार बनाकर पैसों की वसूली करते है।*

गिरफ्तार आरोपियों से इस चैन में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. कुंदन सिंह पिता बुद्धे सिंह उम्र 47 साल निवासी ग्राम द्वाराटाट थाना द्वाराटाट जिला अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड)। हाल पता – प्लाट नंबर 667 पाकिट 1 सेक्टर 14 द्वारका थाना सेक्टर 17 द्वारका दिल्ली।*

*02. राहुल बड़वाल पिता स्वर्ण सिंह उम्र 37 साल निवासी ग्राम डूहुम महवाला थाना भरवाई जिला उना हिमांचल प्रदेश। हाल पता – बी 8 गली नंबर 01 सेवक पार्क द्वारका मोड़ थाना उत्तम नगर दिल्ली।*

*कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट से प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, महेन्द राजपूत आऱ. नोहर देशमुख, जसवंत सोनी, विजय पटेल, हिमांशु राठौड़, म.आर. बबीता देवांगन, थाना टिकरापारा से उपनिरीक्षक भीखम प्रसाद टण्डन, थाना तेलीबांधा से सउनि. संजय राम भगत तथा थाना डी.डी. नगर से सउनि. पुसउ राम धर्मवंशी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Crime news Raipur

Post navigation

Previous पहली पत्नी रहते दूसरा विवाह अवैधानिक, पति के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्यवाही – डॉ नायक
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 अप्रैल को राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का करेंगे शुभारंभ*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026
जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.