Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पूंजीवाद, अधिनायकवाद, स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के हक का गला घोटकर आउटसोर्सिंग करना ही भाजपा का मूल राजनीतिक चरित्र है
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पूंजीवाद, अधिनायकवाद, स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के हक का गला घोटकर आउटसोर्सिंग करना ही भाजपा का मूल राजनीतिक चरित्र है

Purushottam Manhare April 21, 2022

रायपुर/20 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भाजपा के स्थानीय नेताओं के नेतृत्व को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। डी. पुरंदेश्वरी, शिव प्रकाश और नितिन नवीन तो पहले ही दूरियां बनाने लगे थे और अब मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कालीख धुले नहीं है। नान और धान के घोटाले, अगस्ता और पनामा की कमीशनखोरी, महिला सहकारी बैंक घोटाले में उमेश सिन्हा का नारको टेस्ट, डीकेएस, घटिया मोबाइल, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेसवे, 15 साल की वादाखिलाफ़ी छत्तीसगढ की जनता भूली नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कैडरबेस पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज केवल हम दो और हमारे दो के मुनाफे के लिए काम करने वाली पार्टी बन गई है। देश में पूंजीवाद की स्थापना ही मोदी सरकार का एक सूत्रीय एजेंडा बन चुका है। मोदी शाह के अहंकार और अधिनायक वादी प्रवृत्ति के आगे किसी भाजपा नेता के सलाह और सुझाव की गुंजाइश नहीं है। तमाम केंद्रीय मंत्री अपने विभाग की जवाबदेही के बजाय केवल मोदी दरबार में अपना नंबर बढ़ाने चाटुकारिता में लगे हुए हैं। चंद पूंजीपति मित्रों के लाभ के लिए तमाम संविधानिक प्रावधानों और सिविल सेवा (यूपीएससी) नियम के खिलाफ़ केंद्रीय सचिवालय में संयुक्त सचिव पदों पर उन्हीं मित्रों के कारपोरेट कार्यालय के कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा है ताकि केवल उनके मुनाफे के लिए योजनाएं बनाई जा सके। मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के आर्थिक हितों के खिलाफ निर्णय ले रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोकसभा के 9 सांसद, दो राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी कभी हिम्मत ही नहीं जुटा पाए कि मोदी, शाह के समक्ष छत्तीसगढ़ की हित की बात कर सकें। 15 साल रमन राज में स्थानी ओबीसी, एससी, एसटी के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का शोषण हुआ। ताराचंद साहू जैसे कद्दावर ओबीसी नेता को उपेक्षा का शिकार होकर भाजपा छोड़ना पड़ा। नंद कुमार साय, रामविचार नेताम, नानकीराम कंवर की उपेक्षा सर्वविदित है और अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रमन, धरम विष्णुदेव साय के नेतृत्व को भी ख़ारिज कर दिया है। उसी तय एजेंडे के तहत तमाम केंद्रीय मंत्री एक साथ छत्तीसगढ़ आ रहे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress NewsRaipur

Post navigation

Previous अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चेम्बर भवन में सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
Next कैट ने बैंकों और ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच कार्टेलाइजेशन का गंभीर आरोप लगाया

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान

June 2, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की

You may have missed

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

June 1, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.