Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी आईटीआई , भांसी के 77 छात्रों का मेंटेनन्स असिस्टेंट ग्रेड-2 के लिए एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में चयन ,एनएमडीसी आईटीआई, भांसी संस्थान प्राप्त कर रहा नित नई उपलब्धियाँ
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी आईटीआई , भांसी के 77 छात्रों का मेंटेनन्स असिस्टेंट ग्रेड-2 के लिए एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में चयन ,एनएमडीसी आईटीआई, भांसी संस्थान प्राप्त कर रहा नित नई उपलब्धियाँ

Purushottam Manhare April 30, 2022

रायपुर ।  हाल ही में एनएमडीसी आईटीआई, भांसी के 77 छात्रों का चयन एनएमडीसी परियोजनाओं (बचेली एवं किरंदुल) में मेंटेनन्स असिस्टेंट ग्रेड-2 के पद के लिए हुआ है। जिसमें 10 छात्र वेल्डर ट्रेड, 10 छात्र फिटर ट्रेड , 36 छात्र इलेक्ट्रिकल ट्रेड, तथा 21 छात्र का मैकेनिकल डीज़ल व मैकेनिकल मोटर व्हीकल से हुआ है।

एनएमडीसी, बचेली अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में अनेक विकासशील योजनायें चला रही है जिसमें से एनएमडीसी आईटीआई भी एक है जो कि आदिवासी समुदाय के छात्र-छात्राओं को तकनिकी शिक्षा प्रदान कर उनके जीवन में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ रही है ।

यहाँ पर ये उलेखनीय है की पिछले कई वर्षों से एनएमडीसी आईटीआई, भांसी के नित प्रयासों से छात्रों का चयन कई प्रसिद्ध कंपनियों में हुआ है जैसे की एनएमडीसी कंपनी, अडानी सोलर पावर, मारुती सुजुकी मोटर्स, मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट, स्काई ऑटोमोबाइल, इत्यादि।

शिक्षा के क्षेत्र में एनएमडीसी बचेली ने अपने सीएसआर के अंतर्गत आदिवासी व आर्थिक रूप से असमर्थ युवाओं के विकास के लिए कई कौशल विकास योजनायें संचालित कर रहीं है और उल्लेखनीय है कि कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब जी के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है।

एनएमडीसी, बचेली के मुख्य महाप्रबंधक श्री पी. के. मजुमदार जी इस शिक्षण संस्था को आगे बढ़ाने के लिए यहाँ की व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करते आ रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप एनएमडीसी आईटीआई, भांसी ने नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं जिसमें आधारभूत संरचना, नये उपकरण और मशीनों की स्थापना करना एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। एनएमडीसी आईटीआई, भांसी को छत्तीसगढ़ में प्रथम रैंक एवं देश में इक्कीसवीं रैंक प्राप्त हुई थी I

चयनित छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि-

*रवि कुमार तेलाम (वेल्डर ट्रेड) , एनएमडीसी आईटीआई, भांसी*

“मुझे अपने शैक्षणिक काल में कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था किन्तु एनएमडीसी द्वारा संचालित आईटीआई, भांसी में तकनिकी शिक्षा के कारण मैं अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पाया। अत: एनएमडीसी जैसी नवरत्न कंपनी में चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है।

*किरण कुमार (फिटर ट्रेड), एनएमडीसी आईटीआई, भांसी*

“एनएमडीसी आईटीआई, भांसी में सभी प्रकार की मशीन व टूल उपलब्ध हैं जो प्रशिक्षण ग्रहण करने में सहायक बने तथा मैं अपने चयनित पद के लिए एनएमडीसी आईटीआई, भांसी व एनएमडीसी प्रबंधन को कृतघ्न ज्ञापन करता हूँ।”

*विजय विश्वकर्मा (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड), एनएमडीसी आईटीआई, भांसी*

“मेरे परिवार के सभी लोग काफी हर्षित हुए हैं तथा मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी की मुझे एनएमडीसी नवरत्न कंपनी में चयनित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news nmdc

Post navigation

Previous गृहमंत्री साहू ने मजदूर दिवस पर श्रमिक और कामगार बंधुओं को दी बधाई
Next बूथ और गांव तक मजबूती ,1 मई से 11 मई तक ‘आप’ का 90 विधान सभाओं में कार्यकर्त्ता सम्मलेन

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.