*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजपुर में 31 करोड़ रुपये से अधिक के 20 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया
लगभग साढ़े छब्बीस करोड़ रुपये की लागत के 18 विकास कार्य सामरी विधानसभा क्षेत्र में होंगे, इनके लिए शिलान्यास किया गया ।साढ़े चार करोड़ रुपये के लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया ।इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी उपस्थित थे।








