रायपुर । कुलदीप जुनेजा ने मेकाहारा के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण किया अलग अलग विभागों के डॉक्टर से भेट मुलाकात कर उनकी यथा स्थिति से अवगत हुए कुलदीप जुनेजा ने मरीजो के अटेंडरो से भी बातचीत कर सही इलाज होने की भी प्रतिकिया ली डॉक्टरो को गरीबो और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के लिए भरपूर सहयोग और प्रबल इलाज करने के निर्देभ दिए साथ ही परिसर के स्वछता पर भी साफ रखने के लिये निर्देशित किया साथ ही मेडिसिन विभाग के वार्ड 8 में अखंड परम् धाम सेवा समिति के सौजन्य से विधायक कुलदीप जुनेजा ने वाटर कूलर भेट किया गर्मी में यहां इलाज के लिए आय लोगो को इससे राहत मिलेगी डाक्टरो ने श्री जुनेजा व समितियो के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और गायनिक वार्ड में वाटर कूलर की मांग पर जल्द ही पूर्ण करने के लिए आस्वस्त किया इस अवसर पर समिति की मुख्या श्री मति मधु जी , मेडिसिन विभागध्यक्ष डॉ लॉकरा जी, डॉ हेमा जी, डॉ मनीषा जी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
