रायपुर । युवक कांग्रेस के प्रदेश चुनाव का आगाज हो चुका है ,जहाँ कई युवा अपनी किस्मत विभिन्न क्षेत्रों से आजमा रहे है,वही रायपुर जिला अध्यक्ष के पद पर *हीरा नगारची* मैदान में है। बहुत ही सरल व मिलन सार स्वभाव के हीरा नगारची शहर में जाना पहचाना नाम है,छात्र जीवन से ही राजनीति में हीरा नगारची सक्रिय रहे।युवा कांग्रेस चुनाव के प्रथम निर्वाचित वार्ड अध्यक्ष के पद से उन्हें नई पहचान मिली ,बाद में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कांग्रेस के झंडे को मजबूती से पकड़े रखा।पार्टी ने इनकी निष्ठा को देखते हुए इन्हें ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद से नवाजा व वर्तमान में हीरा नगारची युवक कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है।







![]()


मौजूदा चुनाव में हीरा नगारची को जिला अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हीरा नगारची युवाओं में बहुत लोकप्रिय होने की वजह से चुनाव में इनकी जीत लगभग सुनिश्चत लग रही है।
