भांसी- दन्तेवाडा जिले के ग्राम पंचायत भांसी के बंगाली कैंप मे बैठक कर पुलिस प्रशासन लगातार जनता से मिलकर उनकी समस्या को जानकर निराकरण मे लगी है आपको बता दे भांसी पुलिस की इस सराहनीय पहल से जनता मे खुशी देखी जा रही है हर शाम को एक घंटे पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंहा अपने थाना स्टाप एएसआई जीतेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चन्द्रकुमार मरावी, कन्हैया राठिया, ललित वर्मा के साथ दन्तेवाडा जिले के भांसी मे लोगों से पुलिस संभ्रांत कर रही है
दन्तेवाडा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली में बदलाव कर रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने बीट पुलिसिंग पर जोर दिया गया। जिससे नगर मे घुम घुम कर लोगों की समस्याएं जान रही ।






![]()


थाना प्रभारी अश्वनी सिंहा ने बताया कि पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए लोगों से जनसंवाद किया जा रहा है। उनकी समस्याएं जानकर उन्हें तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर पत्रकार असीम पाल, सुभल मण्डल, सनातन घोष एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे
