एस एच अज़हर
किरंदुल – बैलाडिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के चुनाव में कई राजनीतिक दल आमने सामने हैं जिनकी किस्मत का फैसला कल होने वाले मतदान से होगा जहां एक और पूर्व बचेली नपा अध्यक्ष ,वर्तमान नपा अध्यक्ष पति , वर्तमान कांग्रेसी विधायक प्रतिनिधि जैसे ऊपर तक पहुंच रखने वाले राजनीतिक दलों के लोग इस ट्रक ओनर एसोसिएशन के चुनाव में आमने सामने मैदान में हैं इस चुनाव में 2 पैनल भाजपा- कांग्रेस दोनों ही दलों के सदस्य किस्मत आजमा रहे है वहीं दूसरी ओर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव में अपनी ताल ठोककर इस चुनाव को और जबरदस्त बना दिया है निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है ।








![]()



ए अनिल पैनल से सचिव पद के प्रत्याशी गौरंग साहा बीजेपी के बचेली पालिका अध्यक्ष बी टी ओ ए के अध्यक्ष रह चुके हैं वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ए अनिल जो पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं बीटीओए के सचिव रह चुके हैं जिनके पास बहुत ही ज्यादा अनुभव एवं चुनाव लड़ने में दक्ष क्षमता है वही निर्दलीय उम्मीदवार सचिव पद के प्रत्याशी तपन कुमार दास जो कर्मा परिवार के करीबी माने जाते हैं जो पूर्व में किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस जिला महामंत्री है बता दें कि ए अनिल नगर पालिका उपाध्यक्ष और ट्रक यूनियन के भी सचिन थे मंदी के समय धरने पर बैठे और जेल गए काफी संघर्ष किया बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लिए वहीं दूसरी और मनोज सिंह पैनल से अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह लड़ रहे हैं वही सचिव पद से बचेली नगर पालिका अध्यक्ष के पति गुड्डा साव चुनावी मैदान में है जिनका प्रचार खुद बचेली नगर पालिका अध्यक्ष किया मैदान उतर अपने पति और पैनल के लिए घर-घर जाकर वोट मांगती दिखी वही सचिव पद पर तीन निर्दलीय प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के चुनाव में आज तक का इतिहास में कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की है पर निर्दलीय सचिव पद के प्रत्याशी तपन कुमार दास इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं यह तो मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत का पता चलेगा बाकी सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं वही सुबह 7: बजे से मतदान शुरू होगा जो दोपहर 3: बजे तक चलेगा 3:30 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी जिसके बाद जीते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी ।चुनाव के संबंध में विकास पेनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह ने चुनाव को लेकर कहा कि बीटीओए का चुनाव कल होने वाला है और आशा करता हूं कि पिछले बार की तरह इस बार भी शांति व भाई चारे से चुनाव को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सहयोग रहेंगा । उन्होंने आगे कहा कि पिछले बार विकास पेनल सबकी पसंद रही और चुनाव में विकास पेनल जीतकर आए । और सबको साथ लेकर पूरी व्यवस्थित तरीके से सबको साथ लेकर कार्य किया । उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के समय जब सब वैश्विक महामारी से बचने अपने अपने घरों में थे उस मुश्किल समय में भी शासन प्रशासन के सहयोग से ट्रकों का परिचालन सुव्यवस्थित तरीके से की गई , और एसोसिएशन के सदस्यों को इसका लाभ भी मिला । उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के समय साढे सात लाख टन माल की ढुलाई की गई इसके साथ ही एसेसार से 50से 60 हजार टन माइन्स एसेसार से माल की ढुलाई किया गया । उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास पेनल के कार्यकाल को भी देखा है और विकास पेनल के कार्यकाल के पूर्व की भी , विकास पेनल ने जो समस्या थी उसे किस तरह दूर किया उन्होंने बताया कि सदस्यों के पास पार्किग की समस्या , लोडिंग की व्यवस्था सहित सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास विकास पेनल ने किया है और इस बार भी विश्वास है कि लोगों का साथ एक बार फिर विकास पेनल को मिलेगा ।वहीं कल होने वाले बीटीओए चुनाव के संबंध में लोगों से बातचीत की गई तो लोगों ने विकास पेनल का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहने की बात कहा कुछ लोगों ने कोरोना काल में किए गए कार्यों की तारीफ भी गई और इस बार भी विकास पेनल के पक्ष मे लोगों को मतदान करने को कहा वही दूसरी ओर उगता सूरज के उम्मीदवार भी अपने पक्ष में मतदान करने सदस्यों से अपील कर रहे है ।
