Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

Purushottam Manhare July 1, 2022

रायपुर, 01 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नए व गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए व गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया व डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के सांसदों को प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री से चर्चा कर बन्द ट्रेनों को शुरू करने विधायक विकास उपाध्याय ने लिखा पत्र
Next रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पेड़ पौधों का वृक्षारोपण कर बुलेट रैली का शुभारंभ किया गया

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.