Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में शतरंज ओलंपियाड के मशाल की मौजूदगी यहां के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी, सभी स्कूलों में हो शतरंज खेलने की व्यवस्था – भूपेश बघेल
  • Latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शतरंज ओलंपियाड के मशाल की मौजूदगी यहां के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी, सभी स्कूलों में हो शतरंज खेलने की व्यवस्था – भूपेश बघेल

Purushottam Manhare July 16, 2022

शतरंज ओलंपियाड की मशाल पहुंची छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री सहित खेल संघों, खिलाड़ियों, बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने किया जोरदार स्वागत*

*मुख्यमंत्री ने ग्रैंड मास्टर श्री प्रवीण थिप्से के हाथों से थामा मशाल, शतरंज की बाजी भी खेली*

*देश के 75 शहरों से गुजरने वाली मशाल का 61वां पड़ाव था रायपुर, राज्य की शतरंज खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल लेकर जाएंगी हैदराबाद*

रायपुर. 16 जुलाई 2022. भारत में आयोजित हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल का आज रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल सहित अनेक खेल संघों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ग्रैंड मास्टर  प्रवीण थिप्से भुवनेश्वर से यह मशाल लेकर रायपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह मशाल सौंपा। दोनों ने मंच पर शतरंज भी खेला। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह मशाल राज्य की शतरंज खिलाड़ी वूमन फीडे मास्टर (Woman FIDE Master) सुश्री किरण अग्रवाल को सौंपा। सुश्री अग्रवाल राज्य चेस एसोशिएशन के महासचिव श्री विनोद राठी के साथ इसे लेकर हैदराबाद जाएंगी। भारत की आजादी के इस साल 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर शतरंज ओलंपियाड की मशाल देश के 75 शहरों से होकर गुजर रही है जिसके 61वें पड़ाव के रूप में आज यह रायपुर पहुंचा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर  एजाज ढेबर तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव  गुरूचरण सिंह होरा भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

शतरंज ओलंपियाड की मशाल का स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि वर्ल्ड चेस फेडरेशन ने पहली बार ओलंपिक मशाल की तर्ज पर चेस मशाल रिले की अनुमति दी है। भविष्य में चेस ओलंपियाड का आयोजन भले ही किसी भी देश में हो, उसके मशाल की शुरूआत भारत से ही होगी। रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार चेस ओलंपियाड की मेजबानी हमारा देश कर रहा है। मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  स्टालिन को विशेष तौर पर बधाई देता हूं कि उन्होंने इस गौरवपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए अपने राज्य की ओर से 75 करोड़ रुपए की गारंटी और विश्व स्तरीय अधोसंरचना उपलब्ध कराई है। तमिलनाडु का महाबलीपुरम 188 देशों के दो हजार से अधिक खिलाडियों के दांव-पेंच तथा शह-मात के दिमागी कौशल का गवाह बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शतरंज ओलंपियाड मशाल की आज प्रदेश में मौजूदगी हमारे उदीयमान शतरंज प्रतिभाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने राजनांदगांव की शतरंज खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 1986 से 1990 के बीच दो बार ओलंपियाड में भाग लिया था। इस गौरव को फिर से दोहराने की जरूरत है। तमिलनाडु में आयोजित ओलंपियाड में हमारे छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी हो रही है। भिलाई के श्री अलंकार भिवगड़े वहां निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। सुश्री किरण अग्रवाल, श्री विनोद राठी तथा  एम.के. चन्द्रशेखर वहां आयोजन समिति का हिस्सा हैं। प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों से चुने गए छह खिलाड़ी भी ओलंपियाड में शामिल होंगे और बड़े-बड़े खिलाड़ियों को देखकर सीखेंगे।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की पहल पर 22 स्कूलों में शतरंज को बढ़ावा देने का काम शुरू किया गया है। बालोद जिला ‘चेस इन स्कूल’ पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला देश का पहला जिला बन गया है। दंतेवाड़ा के आस्था स्कूल में भी शतरंज का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में शतरंज खेलने की व्यवस्था हो ताकि बच्चों को बौद्धिक अभ्यास में मदद मिले। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई प्रतिभाएं न सिर्फ किरण अग्रवाल के कीर्तिमान को दोहराएं, बल्कि उससे भी आगे बढ़ें। यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बड़ी संख्या में निकलें और दुनिया में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन में भाग ले रहे खिलाड़ियों को देखकर अन्य पालक भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे शतरंज तथा अन्य खेलों में रूचि लें।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि देश में हो रहे सबसे बड़े खेल आयोजन की मशाल आज छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंची है जिसका हम तहेदिल से स्वागत और अभिनंदन करते हैं। उन्होंने बताया कि महाबलीपुरम में आगामी 28 जुलाई से 10 अगस्त तक शतरंज ओलंपियाड का आयोजन हो रहा है। इस खेल के जन्मदाता भारत को पहली बार इसके आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। शतरंज ओलंपियाड की मशाल देश के 75 शहरों से गुजर रही है जिसके 61वें पड़ाव के रूप में आज यह रायपुर पहुंचा है। उन्होंने मशाल के स्वागत के लिए पहुंचे सभी खेल संघों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य चेस एसोशिएशन के अध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंघानिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव  नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अनेक विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next बटनदार धारदार चाकू के साथ एक  आरोपी  गिरफ्तार

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.