रायपुर । राजधानी की सर्वधर्म जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप संचालित सुपोषण अभियान के तहत निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के *845वें दिन* स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर एवं अन्य स्थानों में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन मुहैया कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों तक बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये तत्परता के साथ नियमित रूप से भोजन वितरण का कार्य कर रही है।






![]()


आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, बलराम कश्यप, दिव्यांश शर्मा, फराज खान एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
