रायपुर । आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर महा निरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए. एन. सिन्हा एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के द्वारा मण्डल मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमो की श्रृंखला में रन फार यूनिटी का आयोजन सेकरेसा ग्राउंड डब्ल्यूआरएस से किया गया जिसमें 43 बल अधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा भाग लेकर 3 किलोमीटर दौड़ लगाई गई, इस प्रकार 129 किलोमीटर दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया गया।









