Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • थाना खरोरा क्षेत्र से 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
  • Newsbeat
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

थाना खरोरा क्षेत्र से 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare July 25, 2022

रायपुर । थाना खरोरा क्षेत्र से 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाला 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लेखराज देवांगन ने थाना खरोरा मेें रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्र. 01 खरोरा में रहता है तथा ड्रायवरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 22/07/22 के शाम 4ः00 बजे हिरमी सीमेंट प्लांट से अपने 12 चक्का बल्कर वाहन क्र0 सीजी 07 एन.ए. 4763 मे सीमेंट लोड कराकर उसे खाली करने हेतु छेरीखेडी आर.एम.सी. प्लांट गया था दिनांक 23/07/22 को सीमेंट खाली कर वापस हिरमी जाना था कि रास्ते में खरोरा अपने घर होने से खरोरा आया और बल्कर वाहन क्र0 सीजी 07 एन.ए. 4763 को लाॅक करके यादव चिकन मार्केट के सामने रखकर रात्रि अपने घर चला गया। प्रातः जाकर देखा तो ट्रक बल्कर वाहन नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त ट्रक को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ट्रक चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक बृजेश तिवारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर खरोरा निवासी आरोपी हरिश सूर्यवंशी को पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा एक लड़के के साथ मिलकर ट्रक चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक अपचारी बालक को भी पकड़ा गया।

दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की *ट्रक बल्कर वाहन क्र0 सीजी 07 एन.ए. 4763 कीमती लगभग 25,00,000/रू ( पच्चीस लाख ) रूपये* जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी/अपचारी द्वारा वाहन के कांच को तोड़ा गया था जिस पर प्रकरण में धारा 427 भादवि. जोड़ी गई है।

गिरफ्तार

*01. हरिश सूर्यवंशी पिता गोविद सूर्यवंशी उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रं. 01 नायकटाढ़ थाना खरोरा जिला रायपुर।*

*02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Crime news Raipur

Post navigation

Previous कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के मांग पर विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में निर्माण कार्यों के लिए लगभग 279 लाख रूपए राशि को मिली स्वीकृति
Next आरपीएफ ने रन फार यूनिटी का किया आयोजन

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.