Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मोर महापौर मोर 27 वें दिन लेफ्निेंट अरविंद दीक्षित वार्ड व  पंडित भवगतीचरण शुक्ल वार्ड में 755 मामले तत्काल निराकृत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोर महापौर मोर 27 वें दिन लेफ्निेंट अरविंद दीक्षित वार्ड व  पंडित भवगतीचरण शुक्ल वार्ड में 755 मामले तत्काल निराकृत

Purushottam Manhare July 27, 2022

27 जून से 26 जुलाई तक 52 वार्डो में 23041 आवेदन मिले, 19827 आवेदन तत्काल निराकृत किये गये 

रायपुर – आज मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत 27 वें दिन का पहला शिविर निगम जोन 10 के लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के कंधकोट भवन आदर्ष नगर एवं एवं दूसरा शिविर जोन 4 के पंडित भवगतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के हिन्दू हाई स्कूल परिसर में लगाया गया। आज दोनों वार्ड के शिविर में पहुंचकर महापौर  एजाज ढेबर ने सभापति  प्रमोद दुबे, छ.ग. राज्य योग आयोग अध्यक्ष एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेष शर्मा, आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री नागभूषण राव, सुन्दर लाल जोगी, रितेष त्रिपाठी, आकाष तिवारी, सुरेष चन्नावार, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीष दुबे, जोन 6 अध्यक्ष श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव, जोन 10 अध्यक्ष श्री आकाष दीप शर्मा, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर, एल्डरमेन श्री शमषुल हसन नम्मू, पूर्व पार्षद श्री रियाज अहमद, पार्षद प्रतिनिधि श्री बाकर अब्बास, श्री नवीन चंद्राकर, श्री बालेष्वर सोना, अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंषी, कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री राजेश शर्मा, जोन कमिश्नरगणों, जोन कार्यपालन अभियंताओं,नगर निगम जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं उनका हरसंभव तरीके से त्वरित निदान अपने सामने मिनटों में करवाया।
वार्ड 56 एवं 57 के षिविर का शुभारंभ महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभापति श्री प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों सहित छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। दोनो वार्डो के षिविरों में महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने सभी नागरिको से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने स्वास्थ्य विभाग के कोविड 19 टीकाकरण स्टाॅल में जाकर नियत समय पर कोरोना का पहला, दूसरा टीका सहित बुस्टर डोज अनिवार्य रूप से लगवाने का आव्हान किया। वहीं महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रषासन के निर्देष पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे हर घर हरियाली महाभियान के तहत नागरिको को निःषुल्क पौधे वितरित किये एवं उनके प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रूप से रोपित कर उसके पेड़ बनते तक समुचित देखभाल का संकल्प लेने का आव्हान किया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड में नागरिको की मांग पर प्रियदर्षनी नगर बाल उद्यान एवं शंभु ग्रीन गार्डन शैलेन्द्र नगर में शेड निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था हेतु 2-2 लाख रू. महापौर निधि से अनुदान देने की घोषणा की । महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमलीडीह तालाब के समीप निर्मित मकानों में 4 मकानों की चाॅबी पात्र हितग्राहियों को सौपी।
पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड के षिविर में पहुंचकर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने एमआईसी सदस्यों सहित वार्ड के बैरनबाजार फौव्वारा चैक के पास पुराने रिकार्ड रूम की कब्जा मुक्त भूमि पर अधोसंरचना मद के तहत 10 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नवीन वाचनालय भवन का शीघ्र निर्माण तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से करने श्रीफल फोड़कर व कुदाल चलाकर नये विकास कार्य का भूमिपूजन किया एवं कार्य को शीघ्र प्रारंभ करके स्वीकृति अनुसार तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देष महापौर व सभापति ने जोन 4 कमिष्नर श्री विनय मिश्रा व कार्यपालन अभियंता श्री लोकेष चंद्रवंषी को दिये। षिविर में नागरिको की मांग पर बैरनबाजार स्थित मंदिर के ऊपर हाल निर्माण करवाने महापौर एवं सभापति ने अपनी निधियों से 2-2 लाख रू. का अनुदान देने की घोषणा की। सभापति ने वहां पर जिम उपकरण लगवाने हर संभव सहयोग प्रदान करने का आष्वासन वार्डवासियों को मंच से दिया। महापौर ने नागरिको की मांग पर बैरनबाजार की एक गली में आवष्यकतानुसार शेड निर्माण करवाने महापौर निधि से 2 लाख रू. का अनुदान देने की मंच से घोषणा की । वार्ड में काली माता मंदिर आकाषवाणी चैक के समीप आवष्यक सुधार मरम्मत कार्य जनहित में करवाने महापौर ने महापौर निधि से 1 लाख रू. देने की घोषणा की।
वार्ड 57 के षिविर में कटोरा तालाब निवासी 36 वर्षीय युवक रिंकू डोडवानी, जो 85 प्रतिषत निःषक्त है, को तत्काल राहत दिलवाने महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने तत्काल समाज कल्याण विभाग से उन्हें नवीन बैटरी युक्त ट्रायसिकल बुलवाकर योग आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेष शर्मा, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीष दुबे, एमआईसी सदस्य सर्वश्री नागभूषण राव, सुन्दर लाल जोगी, आकाष तिवारी के साथ मिलकर प्रदत्त की। इससे प्रसन्न होकर निःषक्त युवक रिंकू डोडवानी ने महापौर व सभापति को हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर व सभापति ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाॅल में जाकर 5 नन्हें षिषुओं को खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन करवाया। षिविर में महापौर व सभापति ने मंच से खेमेष्वरी, उर्मिला जगत, सरस्वती छुरा, पुष्पा निहाल, अहिल्या सोनी, माया रानी भारती, गौरी नायक, दुर्गा बाघ, चारू नानवानी, मोहम्मद हबीस खानी, पद्मिनी दीप को श्रमिक कार्ड एवं रितु मालवा, ज्योति नायडू, जया शर्मा, लीला पंजवानी, कंचन पंजवानी को राषन कार्ड आवेदन देते ही तत्काल बनने के बाद प्रदत्त किये। बालिका प्रियांषी रात्रे को छ.ग. शासन की नोनी सुरक्षा योजना के तहत 1 लाख रू. का धनादेष प्रदत्त किया गया, जो उनके 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उन्हंे प्राप्त होगा। एमयूएलएम की ओर से मुमताज भारती यादव, बजरंग यादव,पुष्पा साहू, लोकनाथ साहू को तत्काल विक्रय प्रमाण पत्र बनाकर प्रदत्त किये गये। आकांक्षा महिला स्वसहायता समूह को 2 लाख 10 हजार रू. का धनादेष शारदे महिला स्वसहायता समूह को 2 लाख रू. का धनादेष बैंक लिंकिंग पष्चात एनयूएलएम की समूह ऋण योजना में तत्काल आवेदन स्वीकृत कर महापौर व सभापति ने प्रदत्त किया । नगर निवेष जोन 4 की ओर से वार्ड निवासी कंचन अषोक कुमार झाबक, पंडित चंद्र कुमार पाठक को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदत्त किये गये।
लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड एवं पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड में आज के शिविर में इन दोनों वार्डों में कुल 890 आवेदन शिविर में मिले, जिनमें से 755 आवेदन तत्काल निराकृत कर दिये गये। 196 स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदत्त किये गये। नये श्रमिक कार्ड 70, नये राशन कार्ड 26, कोविड टीका 115 लोगों को लगाकर आवेदनों का तत्काल निदान शिविर स्थल पर किया गया। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाईल मेडिकल यूनिट के तहत वार्ड 56 के षिविर में 88 नागरिको का चिकित्सको ने निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें चिकित्सकीय परामर्ष एवं आवष्यक दवाईयां प्रदत्त की। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के तहत अब तक विगत 27 जून से आज 26 जुलाई तक 26 दिनों में 52 वार्डो में लगाये गये शिविर में कुल 23041 आवेदन प्राप्त हुए है , जिसमें से 19827 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया है। दस्तावेज पूर्ण न होने पर 18 आवेदन अस्वीकृत किये गये है। 3196 आवेदनों को निदान हेतु प्रक्रिया में लिया गया है । जिसमें 1365 आवेदन मतदाता परिचय पत्र बनाने के सम्मिलित है। 6313 लोगों को आय प्रमाण पत्र, 2370 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 802 लोगो को नया आधार कार्ड, 166 लोगो को वेंडर कार्ड, 217 लोगो को बैंक लिंकेज, 39 लोगो को नया नल कनेक्शन , नल कनेक्शन को 45 स्थानों पर तत्काल सुधारा गया है। 1023 लोगो को नया श्रमिक कार्ड, 668 लोगो को नया राशन कार्ड दिया गया है। विद्युत विभाग ने 75 नये लाईट लगाये हैं। 78 लाईट तत्काल सुधारे गये। 124 स्थानों पर नाली की तत्काल सफाई करवायी गयी है। कोविड टीका 808 लोगो को लगाया। 39 स्थानों से कचरा तत्काल उठाया गया है। पी.एम. स्वनिधि प्रोफाईलिंग योजना में 214 प्रकरण स्वीकृत हुए है। 845 जाति प्रमाण पत्र, 857 निवास प्रमाण पत्र, 42 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 7 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सहित प्रधानमंत्री आवास योजना में 65 आवेदन, पेंशन योजनाओं में 128 आवेदन स्वीकृत किये गये है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल युनिट के माध्यम से शिविरों में पहुंचे 2234 नागरिको की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदत्त की है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा 374 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है। 88 करदाता नागरिको ने शिविर में पहुंचकर निगम राजस्व विभाग को संपत्तिकर स्वस्फूर्त रूप से अदा किया है। शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। इस तरह एक पंडाल के नीचे आमजनों को विविध शासकीय योजनाओं का तत्काल वांछित लाभ दिलवाया गया। महापौर श्री एजाज ढेबर ने लोगों की भीड़ को देखकर जनसुविधा हेतु आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के स्टाल में सभी दस्तावेज देखकर टोकन देकर कार्य करने के निर्देश दिये है, ताकि लोगों को असुविधा ना होने पाये। दोनों वार्डों के 14 नागरिकों ने महापौर को फोन पर जनसमस्या बताई, जिनका तत्काल परीक्षण कर त्वरित समाधान महापौर के निर्देश पर करवाया गया। महापौर श्री एजाज ढेबर वार्ड 56 व 57 के शिविर के एक पंडाल में लगाये गये सभी विभागों के जनसमस्या निवारण शिविर में प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करते रहे एवं कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं करके लोगो से समस्याएं पूछकर उनका त्वरित निराकरण अपने समक्ष अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित कर प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाते रहे, जिससे दोनों वार्ड के रहवासियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई।
28 जुलाई 2022 गुरूवार को नगर निगम जोन 10 के गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 49 के सिंधी धर्मषाला गली नंबर 5 तेलीबांधा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं जोन 9 के महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 के वार्ड पार्षद कार्यालय के समीप गणेष गार्डन अवंति विहार कालोनी पानी टंकी परिसर में मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत 28 वें दिन दोपहर 2ः30 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा। इसके पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर शिविर दिवस दिनांक 28 जुलाई 2022 गुरूवार को निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन नंबर 9111666201 अथवा 9301953201 पर गुरू घासीदास वार्ड एवं महर्षि वाल्मिकी वार्ड के रहवासी लोगों से जनसमस्या एवं सुझाव को लेकर वार्ड के संबंध में सीधे चर्चा कर जनसमस्या और सुझाव प्राप्त करेंगे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur nigam Raipur

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी ने दिया कर्मचारी हड़ताल को समर्थन , पूरे प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर दफ्तरों में तालाबंदी- कोमल हुपेंडी
Next मुख्यमंत्री ने ‘‘नई सोच – नई पहल छत्तीसगढ़ की सहकारिताएं’’ पुस्तिका का किया विमोचन

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026
जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.