उधारी पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर कैंची से जांघ में हमला कर घायल कर दिया पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने बताया कि अनीश तिवारी पिता दिनेश तिवारी उम्र 20 वर्ष, रामेश्वर नगर खमतराई पर आनंद साहू व दिनेश निर्मलकर ने हमला कर घायल कर दिया खमतराई पुलिस के मुताबिक अनीश तिवारी एवम आरोपी आपस में मित्र है जो रामेश्वर नगर भनपुरी में रहते है.उधारी पैसे के लेनेदेन पर से आपस में विवाद हुआ आरोपियों ने अपने पास रखे कैंची से घायल के जांघ और पैर में हमला कर चोट पंहुचाया है.घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है..पुलिस ने सक्रियता से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.. एवम अन्य के बारे में पूछताछ किया जा रहा है






![]()


