Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सीतापुर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

सीतापुर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

Purushottam Manhare August 10, 2022

 विकास की हर धार से सीतापुर के जन-जन को जोड़ने का किया वादा….*

सीतापुर – कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर दौरे पर है, मंत्री श्री भगत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर प्रवास के दौरान मंगरेलगढ़ी माई मंदिर दर्शन किए। इस अवसर पर मंगरेलगढ़ी माई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना की।

गौरव यात्रा के दूसरे दिन हर घर तिरंगा फहराने और शहीदों की शहादत को याद करते हुए इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने का आहवान करते हुए मंत्री श्री भगत ने सीतापुर निवास कार्यालय में स्वच्छता दीदी, आंगनबाड़ी, सहायिका और मितानिन बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की, साथ ही जरूरतमंदों को ट्राई सायकल वितरित किया। लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने, शहर को स्वच्छ रखने में अतुलनीय योगदान के लिए बहनों का साधूवाद व्यक्त दिया।

इसके बाद मंत्री श्री भगत मैनपाट विकासखण्ड के राजापुर में गौरव यात्रा (तिरंगा यात्रा) में शामिल हुए, और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारम्भ व प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने कहा – माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने पूरे छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से शिक्षा के विकास को एक नया आयाम प्रदान किया है।
साथ ही राजापुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालन हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के पुराने भवन के जीर्णोद्धार और शासकीय हाईस्कूल के अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

आपने चर्चित कार्यक्रम भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजापुर को उपतहसील बनाने की घोषणा की थी। उस घोषणा के अनुरूप श्री भगत ने राजापुर उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही राजापुर की बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर साड़ी और नर्तक दलों को ड्रेस भेंट किया। व जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित और स्थानीय कृषकों की मांग के अनुसार खंडगांव धान खरीदी केंद्र में गोदाम व चबूतरा बनाने की घोषणा की।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि – आज सीतापुर प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी सहायता करने के वचन को निभाया, रक्षाबंधन, तिरंगा यात्रा, शाला उद्घाटन व प्रवेशोत्सव जैसे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए वहीं राजापुर आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश के बीच भी सरगुजा कलेक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कृषको की मांग थी खड़गांव धान बिक्री केंद्र के लिए गोदाम और चबूतरा बनाया जाए जिसकी घोषणा इसी मंच से श्री भगत ने की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राजापुर को उपतहसील बनाने की घोषणा की गई थी जिस पर अमल करते हुए नए कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का विकास जन-जन तक पहुँच रहा है, साथ ही सीतापुर के लिए मुख्यमंत्री जी का प्रेम अतुलनीय है, जो-जो मांग की गई है उसका पूरा ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने सीतापुर वासियों के लिए विकास कार्यो की सौगात दी है।

मंत्री श्री भगत ने सीतापुर वासियों से किया वादा, कहा – सहायता का हर वचन निभाते हुए आने वाले समय मे भी कांग्रेस सरकार विकास की हर धारा से सीतापुर के जन-जन को जोड़ने का काम करते रहेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous रक्षाबंधन: लोकनिर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रक्षाबंधन पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं
Next कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम के तहत व्यापारी संगठनों को तिरंगा का वितरण किया

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.