Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए

Purushottam Manhare September 13, 2022

*सेरीखेड़ी में कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया*

रायपुर, /राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा  रायपुर के शास्त्री चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंची और आयोग की गतिविधियों की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने उनका राजकीय गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉ. नायक ने रेखा शर्मा को राज्य महिला आयोग का निरीक्षण कराया और आयोग के 2 साल के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री आनंद प्रकाश किसपोट्टा और आयोग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

डॉ. नायक ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्य महिला आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले कार्यक्रमों पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के क्रियान्वयन से भी अवगत कराया। डॉ. नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने अब तक 16 जिलों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की है। साथ ही हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एनजीओ और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर से बस्तर संभाग के 7 जिलों में दौरे के साथ इस विषय पर जिलावार बैठकें होनी है।

डॉ. नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के रूप में एक नई पहल की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आयोग का पूरा सहयोग किया और डीएमएफ फंड से सीधे राशि दिलाये जाने का प्रावधान किया। इसके तहत महिला आयोग को अब तक कुल 13 जिलों से लगभग 72 लाख रूपये प्राप्त हो चुके हैं। महिला आयोग द्वारा तैयार मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी है, इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। न्याय रथ में 2 अधिवक्ता और काउंसलर भी रहते हैं, जो मौके पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर जरूरी सलाह देते हैं।

डॉ. नायक ने बताया कि न्याय रथ ने दुर्ग जिले में लगभग 16 दिन तक 70 जगहों पर महिलाओं, छात्र-छात्राओं के बीच लीगल अवेयरनेस का कार्य किया है। इसके बाद रायपुर जिले में 8 दिन तक तथा वर्तमान में जांजगीर जिले में 16 दिन तक न्याय रथ के माध्यम से लीगल अवेयरनेस का काम किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों महिलाओं और नागरिकों को उनके गांवों में ही कानूनी अधिकारों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में त्वरित गति से महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य किया जा रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने सेरीखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। यहाँ महिलाएं सैनिटाइज़र, चप्पल, फिनाइल, अगरबत्ती, बिस्किट, साबुन, बल्ब आदि बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने स्व सहायता समूह की कार्यो की भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर सभी जिलों में संचालित होना चाहिए जिससे महिलाएं सशक्त हो सके। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news NewsRaipur

Post navigation

Previous बोर्ड ऑफ़ ट्रेड को व्यापारियों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु बनाया जाए – कैट
Next आयुक्त ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आगामी आदेश तक 7 जोन कमिश्नरों की नवीन पदस्थापना की

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.