Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 12 देशों के 550 खिलाड़ियों के बीच रायपुर में बैडमिंटन का महामुकाबला शुरू
  • Newsbeat
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

12 देशों के 550 खिलाड़ियों के बीच रायपुर में बैडमिंटन का महामुकाबला शुरू

Purushottam Manhare September 20, 2022

 

*मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज*

*मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला*

*25 सितंबर तक चलेगा आयोजन*

*रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ पहली बार बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले का गवाह बन रहा है। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। आज से शुरू हुआ मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 आगामी 25 सितम्बर तक चलेगा। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और भविष्य के लिए बेहतर अवसर तलाशने पहुंचे हैं। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में पूरा टूर्नामेंट खेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर आयोजक मंडल के समेत खिलाड़ियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों के लिए अकादमी का निर्माण व सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ में खेलों के आयोजन की पहल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां 20 से 25 सितम्बर तक मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे हैं। इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड खेला जाना है। वहीं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

*इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम :*
मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2022 के क्वॉलीफाईंग मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें –
*पुरूष एकल के प्रथम दौर में -* संकल्प चंद्रगुराला (भारत) ने मोहम्मद अजफान रशीद (मालदीव) को 21-4 व 21-6 से, जयंत राणा (भारत) ने निखिल जांगिड़ (भारत)) को 21-7, 21- 6 से, रवि (भारत) ने ऋषभ देशपांडे (भारत) को 21-14, 21-16 से, आयुष राज गुप्ता (भारत) ने कविन थंगम (भारत) को 21-16 व 26-24 से पराजित किया।

*महिला एकल प्रथम दौर में -* प्रवीना सुब्बुराजी (भारत) ने श्रेया बिस्वाल (भारत) को 21-11, 21-6 से, खुशी ठक्कर (भारत) ने शैलजा शुक्ला (भारत) को 23-21, 22-20 से, दीक्षा चौधरी (भारत) ने काव्या गांधी (भारत) को 21-15 व 21-17 से, हीरल चौहान (भारत) ने आकांशा मैटे (भारत) को 21-18, 8-21, 21- 11 से, श्रीयांशी वलिशेट्टी (भारत) ने नज़मा खान (भारत) को 21-6, 21- 8 से, तनिष्का देशपांडे (भारत) ने निधि देसाई (भारत) को 21-11 व 21- 9 से, मानसी कारेकर (भारत) ने मणिदीपा डे (भारत) को 21-19, 21-12 से, आलिशा नायक (भारत) ने तनिषा सिंह (भारत) को 21-19 व 21- 17 से, पवित्रा नवीन (भारत) ने विभा मारलूर नागेंद्र (भारत) को 21-13,21-6 से मात दी।

*मिश्रित युगल प्रथम दौर में -* रोहित जयकुमार और दीया अरुण अरुण (भारत) की जोड़ी ने (भारत) ने भारत संजय एस. और ज्ञानधा कार्तिकेयन (भारत) को 21-14 व 21-17 से, शुभम यादव और पिंकी कार्की (भारत) की जोड़ी ने गर्व साहनी और अलीशा खान (भारत) को 21-17 व 22-20 से, अमन मोहम्मद और दिव्या आर. बालसुब्रमण्यम (भारत) की जोड़ी ने (भारत) ने संतोष गजेंद्रन और दित्य जगदीश जी (भारत) को 21-17 व 22-20, विष्णु श्रीकुमार और अर्चना वर्गीज (भारत) की जोड़ी ने वसंत कुमार हनुमैया रंगनाथ और शिवानी संतोष सिंह (भारत) की जोड़ी को 21-15 व 21-19 से, किशाल गणपति और अपेक्षा नायक (भारत) की जोड़ी ने हर्ष राणा और नमिता पठानिया (भारत) की जोड़ी को 21-12 व 21-9 से, नितिन एच.वी. और पूर्विशा एस. राम (भारत) की जोड़ी ने साकेत रामागौनि और स्फूर्ति रामागौनी (भारत) को 21-18 व 21-7 से, वरपत सुरक्खाका और किट्टीपैक दुबथुक (थाईलैंड) की जोड़ी ने कार्तिकेरायन मुथुकुमार और निवेथा मुथुकुमार (भारत) की जोड़ी को 21-9 व 21-12 से तथा आरती चौगले और साद धर्माधिकारी (भारत) की जोड़ी ने ईशिका पोद्दार और राशि मल (भारत) की जोड़ी को 21-16 व 21-15 से पराजित किया।

*पुरुष युगल प्रथम दौर में -* एडविन जॉय और प्रतीक रानाडे (भारत) की जोड़ी ने रसिंदु हेंडाहेवा और वीरेन नेट्टसिंघे (श्रीलंका) को 23-21 व 21- 17 से, चोंगो एज्रा मुलेंगा और कलम्बो मुलेगा (जाम्बिया) की जोड़ी ने सिद्धार्थ जाखर और हिमांशु सरोहा (भारत) को 21-15 व 21-12 से, संजय श्रीवास्तव धनराजी और गौस शेख (भारत) की जोड़ी ने अचुतादित्य राव डोड्डावरापु और वेंकट हर्षवर्धन वीरमरेड्डी (भारत) को 21-9 व 21- 11 से, कुशाल राज और प्रकाश राज (भारत) की जोड़ी ने वैभव बी.एस. और कविन थंगम कविन (भारत) को 21-16 व 23-21 से, बोक्का नवनीत और रेड्डी बी. सुमीत (भारत) की जोड़ी ने संदीप चौधरी और मनीष गुप्ता (भारत) को 21-10 व 21-12 से हराया।

*कुछ ऐसी रही प्रतिक्रिया :*
• असम से रायपुर पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी मंजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में बीते कुछ साल से वे सुनते रहे हैं, लेकिन कभी आना नहीं हो पाया था। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ को लेकर भी कई ख्याल मन में थे, लेकिन यहां खेल के लिए वातावरण को देखकर और मिली अन्य सुविधाओं से उन्हें संतुष्टि का अनुभव हुआ है। मंजीत ने इस टूर्नामेंट को बैडमिंटन के वर्तमान खिलाड़ियों के लिए तो महत्वपूर्ण बताया ही साथ ही कहा कि इससे बैडमिंटन के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी।

• तमिलनाडु से आए 20 वर्षीय आकाश रविकुमार ने बताया कि बीते 8 साल से वह बैडमिंटन खेल रहे हैं। आकाश यूएई की ओर से खेलते हैं, जिसके लिए वे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में मिली सुविधा और माहौल ने उन्हें खासा प्रभावित किया है। छत्तीसगढ़ के इस आयोजन को लेकर आकाश ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के खेल के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करने का काम करेगा।

• बैडमिंटन के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने तेलंगाना से दो सगी बहनें पहुंची हैं। इसमें वैष्णवी कर्रे ने बताया कि पी.वी. सिंधु को खेलते हुए देखकर उन्हें प्रेरणा मिली। वैष्णवी बीते 10 साल से बैडमिंटन खेल रही हैं और इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य तय कर रखा है। ऐसे में रायपुर में हो रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर कहा कि यहां आकर उन्हें नया प्रोत्साहन मिला है। राज्य सरकार की पहल पर हो रहा यह टूर्नामेंट बेहतरीन है।

• वहीं भार्गवी कर्रे ने बताया कि वे साइना नेहवाल से प्रभावित हैं। भार्गवी भी भारत की ओर से ओलम्पिक और बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलना चाहती हैं। रायपुर के इस टूर्नामेंट पर कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस स्तर पर इस खेल का आयोजन किया है वह सराहनीय है। इतने बड़े आयोजन में भी किसी भी खिलाड़ी को थोड़ी सी भी दिक्कत नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस आयोजन के लिए भार्गवी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सैल्यूट किया।

• कर्नाटक से आईं रिया पिल्लई ने कहा कि इस आयोजन से नए खिलाड़ियों को बड़ी प्रेरणा मिल रही है। यह नए खिलाड़ियों के लिए बेहतर एस्क्पोजर देने का जरिया बन रहा है। वहीं सीनियर स्तर के खिलाड़ियों को अपने स्कील्स को सुधारने और बेहतर अवसर पाने का मौका दे रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous दल्लीराजहरा में खोला जाएगा 100 बिस्तर का अस्पताल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
Next मुख्यमंत्री  आज 21 सितम्बर को गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.